फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Weather Update: एक दिन में ही रात का पारा 7.5 डिग्री बढ़ा, परिक्षेत्र में बूंदाबांदी की भी है संभावना

Wed, 09 Apr 2025 03:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 09 Apr 2025 03:52 PM IST
सार

Weather News: सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट में आने वाले तीन दिनों में लू की चेतावनी जारी की गई। मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में बादलों के रहने की वजह से लू की स्थिति उतनी नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update The night temperature increased by 7.5 degrees in a day possibility of drizzle
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में आए बादलों ने न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ उछाल ला दी। मंगलवार को एक दिन में न्यूनतम पारा 17.5 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री पर पहुंच गया। 20 साल के बाद आठ अप्रैल के न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले वर्ष 2005 में आठ अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।



इसके साथ ही 24 घंटे में एक साथ 7.5 डिग्री पारा चढ़ने का रिकॉर्ड भी 15 साल बाद बना है। इससे पहले वर्ष 2010 में 10 अप्रैल को पारा एक दिन में 7.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम तापमान में इकट्ठा इतनी उछाल दर्ज होने का रिकॉर्ड नहीं है।

Kanpur Weather Update The night temperature increased by 7.5 degrees in a day possibility of drizzle
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

सोमवार रात से बढ़ गए हैं बादल
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग की वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो मंगलवार को 7.5 डिग्री बढ़ गया। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात बादल बढ़ गए।

Kanpur Weather Update The night temperature increased by 7.5 degrees in a day possibility of drizzle
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

आठ अप्रैल को बढ़ा है न्यूनतम तापमान
इस वजह से मंगलवार का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.2 डिग्री अधिक रहा। इसके चलते रात में गर्मी बढ़ गई। बादलों की आवाजाही अभी बनी रहेगी। 15 साल के बाद न्यूनतम पारे में 24 घंटे के अंदर इतनी बढ़त रिकार्ड की गई है। इस सीजन में 28 मार्च को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा है। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा है। उसके बाद आठ अप्रैल को न्यूनतम तापमान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी की जगह अब दक्षिण पूर्वी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Weather Update The night temperature increased by 7.5 degrees in a day possibility of drizzle
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

बारिश की संभावना, तापमान रहेगा नियंत्रित
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इससे बादल आएंगे। दिन का तापमान नियंत्रण में रहेगा, लेकिन रात का तापमान बढ़ सकता है। दिन में उमस भरी गर्मी रहेगी, जिससे तापमान से अधिक गर्मी महसूस होगी। इसके अलावा देश के विभिन्न हिस्सों और पर्वतों पर बारिश की संभावना है। इससे भी तापमान नियंत्रित रहेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update The night temperature increased by 7.5 degrees in a day possibility of drizzle
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

लू की स्थिति उतनी नहीं रहेगी
इसके अलावा कानपुर परिक्षेत्र में भी बूंदाबांदी से इन्कार नहीं किया जा सकता। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट में आने वाले तीन दिनों में लू की चेतावनी जारी की गई। मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र में बादलों के रहने की वजह से लू की स्थिति उतनी नहीं रहेगी। हालांकि आसपास के औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी आदि जिलों में आसमान साफ रहेगा। इससे वहां लू चलने की अधिक संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed