फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिहरा हत्याकांड: मकान के अंदर का वीभत्स नजारा देख कांप गया कलेजा, खून से लथपथ पड़े थे शव, कंबल हटाते ही हर कोई रह गया दंग

Sun, 03 Oct 2021 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Oct 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Triple Murder Case Hands and feet tied blankets put on dead bodies
Kanpur Triple Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फजलगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती और उसके 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। दंपती का गला धारदार हथियार से रेता गया और बच्चे के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया। सुबह जब दूध की गाड़ी पहुंची तो वहां ताला देखकर सेल्समैन ने उनके भाइयों को सूचना दी। वह सभी वहां पहुंचे और ताला तोड़कर घर में घुसे। जहां तीनों के शव पड़े थे। एक करीबी शख्स समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। मूलरूप से उन्नाव के बीघापुर बैजनाथ खेड़ा निवासी प्रेम किशोर (45) पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक (12) के साथ फजलगंज स्थित उचवां मलिन बस्ती में रहते थे। घर पर ही उनकी प्रेम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। फजलगंज इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सेल्समैन दूध देने के लिए वहां पहुंचा। मकान में ताला लगा देखा। इस पर उसने सामने वाले दुकानदार बाबूराम व राजेश से संपर्क किया। 
Kanpur Triple Murder Case Hands and feet tied blankets put on dead bodies
इसी घर में मिले थे तीनों के शव - फोटो : amar ujala
प्रेम किशोर का फोन न उठने पर राजेश ने प्रेम किशोर के भाई प्रेम कुमार को फोन कर जानकारी दी। प्रेम कुमार गुमटी निवासी अपने बड़े राज किशोर के साथ सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचे। ताला तोड़कर मकान में घुसे। वहां पर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व संदिग्धों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। 
 
Kanpur Triple Murder Case Hands and feet tied blankets put on dead bodies
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या - फोटो : amar ujala
हाथ-पैर बांध दिए, शवों पर डाल दिया कंबल 
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव कंबल से ढके हुए हैं। जब पुलिस ने कंबल हटाया तो हर कोई दंग रह गया। प्रेम किशोर के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। प्रेम और गीता की गर्दन धारदार हथियार से कटी थी। नैतिक के सिर पर गहरी चोट थी। फोरेंसिक टीम ने हाथ पर पैर खोले। रस्सी सील की। इसके अलावा वहां पर पड़ी एक लोहे की रॉड भी सीज करने समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Triple Murder Case Hands and feet tied blankets put on dead bodies
तिहरा हत्याकांड: शव देख बदहवास हुए परिजन - फोटो : amar ujala
बाइक लेकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
वारदात को अंजाम देने के बदमाश प्रेम किशोर की स्प्लेंडर बाइक भी लूट ले गए। पुलिस ने जब आसपास और चौराहों पर लगे कैमरों की फुटेज निकलवाई तो तकरीबन चार व सवा चार बजे के बीच एक बाइक पर दो शख्स गुजरते दिखाई दिए। पुलिस इनको संदिग्ध मानकर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। ऐसे में पुलिस लूट की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन
Kanpur Triple Murder Case Hands and feet tied blankets put on dead bodies
कानपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने किया हंगामा 
बस्ती में जघन्य वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। फोरेंसिक जांच की वजह से पुलिस ने घर सील कर दिया था। किसी को भी क्राइम सीन पर जाने की अनुमति नहीं थी। परिजन मृतकों को देखने की बात पर अड़े हुए थे। इस बीच पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। इसपर परिजनों ने हंगामा कर दिया। बमुश्किल अफसर उनको समझाकर शांत करवा सके। जिसके बाद पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने शव देखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed