फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

coronavirus: कोरोना से लड़ने को तैयार कानपुर, संक्रमित मरीजों के लिए बना 1171 बेडों का अस्पताल

Fri, 17 Apr 2020 10:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur ready to fight Corona,  ICU made up with 1171 beds
कोरोना से जंग के लिए तैयार कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala
कोरोना से लड़ने के लिए कानपुर ने कमर कस ली है। कोरोना का संक्रमण फैलने पर रोगियों के इलाज के लिए व्यवस्था चाकचौबंद की जा रही है। कोरोना रोगियों के लिए 1171 बेड तैयार किए गए हैं। वहीं, 107 वेंटिलेटर भी हैं। इनमें हैलट के दो कोविड-19 अस्पताल व कांशीराम अस्पताल मिलाकर करीब साढ़े तीन सौ और सरसौल सीएचसी में 21 बेड में इलाज होगा।


 
Kanpur ready to fight Corona,  ICU made up with 1171 beds
कांशीराम अस्पताल में तैयार किए गए वार्ड - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही निजी अस्पतालों को मलाकर करीब आठ सौ बेड की व्यवस्था क्वारंटीन में रखे जाने के लिए की गई है। इससे रोगियों को रखने और उनके इलाज में दिक्कत नहीं आएगी। हैलट के मैटरनिटी ब्लॉक में बनाए गए कोविड-19 हॉस्पिटल में सौ बेड की व्यवस्था की गई है।
 
Kanpur ready to fight Corona,  ICU made up with 1171 beds
हर स्टेज के मरीज होंगे भर्ती - फोटो : amar ujala
इनमें कोराना के लेवल-1 संक्रमण वाले रोगियों का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा न्यूरो साइंसेस में सौ बेड का कोविड-19 लेवल-3 अस्पताल बनाया गया है। इसमें कोरोना के गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को इलाज के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur ready to fight Corona,  ICU made up with 1171 beds
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala
यहां पर कोरोना रोगियों के लिए आईसीयू की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सर्जरी में आईसीयू बनाया गया है। इसमें रोगियों के लिए 50 बेड हैं। गंभीर रोगियों के इलाज के लिए रामादेवी स्थित कांशीराम हॉस्पिटल में भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Kanpur ready to fight Corona,  ICU made up with 1171 beds
अस्पताल का जनरल वार्ड - फोटो : amar ujala
कोरोना नोडल अफसर डॉ. सुबोध प्रकाश ने बताया कि कांशीराम में सौ बेड की व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन नई सहूलियत जोड़ी जा रही है। कांशीराम में आईसीयू भी बनाया गया है। खासतौर से सरसौल सीएचसी का कोई रोगी गंभीर होता है तो उसे यहां रखा जाएगा।


रामा मेडिकल कालेज मंधना में - 250 बेड
नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल में     - 107 बेड
आईडीएच                             - 50 बेेड
ईएसआई किदवई नगर             - 100 बेड
उर्सला हॉस्पिटल                     - 30 बेड
मेडिकल कालेज, जेके कैंसर, केपीएम समेत अन्य अस्पतालों में 263 बेड
वेंटिलेटर                                - 107
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed