फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

coronavirus update: कोरोना संक्रमित कारोबारी की मौत के बाद परिवार की तीसरी महिला भी निकली पॉजिटिव

Fri, 17 Apr 2020 09:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
third woman of family also corona positive after death of corona infected businessman
कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
कानपुर के रेड जोन क्षेत्र कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी के परिवार में संक्रमण की चेन उजागर हो रही है। कारोबारी की सोमवार को मौत हो गई थी। उनके परिवार की तीसरी महिला में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई।

 
third woman of family also corona positive after death of corona infected businessman
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा - फोटो : amar ujala
इसके पहले उन्हीं के परिवार की एक लड़की और एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। इस तरह शहर में अब तक कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें ठीक होने वाले एनआरआई सिटी के रोगी के अलावा बाकी सभी संक्रमित प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जमात से संबंधित हैं। 

 
third woman of family also corona positive after death of corona infected businessman
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 माइक्रो बायोलॉजी लैब ने शुक्रवार को कोरोना की तीन पॉजिटिव रिपोर्ट दीं। इनमें एक महिला और एक लड़की को पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
third woman of family also corona positive after death of corona infected businessman
कानपुर के हैलट में हुई थी कोरोना संक्रमित की मौत - फोटो : amar ujala
एसजीपीजीआई के बाद उनका सैंपल मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब को भी भेजा गया था जिसमें दोबारा पुष्टि हुई। ये दोनों पहले से ही कोरोना संक्रमित लोगों की गणना में शामिल हैं। एक नई 50 वर्षीय कोरोना रोगी मिली हैं।

 
विज्ञापन
third woman of family also corona positive after death of corona infected businessman
सोमवार को हैलट में हुई थी मौत - फोटो : amar ujala
यह महिला कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी के परिवार की सदस्य है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव महिला को हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। उपचार शुरू किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed