फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Police Encounter: विकास दुबे के आत्मसमर्पण की सूचना पर न्यायालय बना छावनी

Sun, 05 Jul 2020 09:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jul 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: Vikas Dubey surrender information, Police Force deployed in Court
न्यायालय बना छावनी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाने वाले अपराधी विकास दुबे के उन्नाव न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना पर पुलिस पूरे दिन अलर्ट रही। सुबह से ही न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया। एएसपी उत्तरी, सीओ सिटी सदर कोतवाली पुलिस बल के अलावा स्वाट, सर्विलांस व एलआईयू टीम ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी।
Kanpur Police Encounter News: Vikas Dubey surrender information, Police Force deployed in Court
न्यायालय बना छावनी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की स्वाट टीम भी न्यायालय के आसपास संदिग्ध वाहनों पर नजर गड़ाए रही। हालांकि शाम 4 बजे के बाद पुलिस लौट गई। सीओ के अनुसार विकास दुबे व पत्रकार शुभममणि हत्याकांड के आरोपी मुख्य शूटर के न्यायालय में आत्मसमर्पण का इनपुट मिला था।

 
Kanpur Police Encounter News: Vikas Dubey surrender information, Police Force deployed in Court
न्यायालय बना छावनी - फोटो : अमर उजाला
अपराधी विकास दुबे को पकड़ने के लिए शासन के निर्देश पर पुलिस व अन्य एजेंसिया चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं। उन्नाव जिला कानपुर की सीमा से सटा होने से यहां भी अलर्ट है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार सुबह एसटीएफ लखनऊ से उन्नाव पुलिस को इनपुट मिला कि एनकाउंटर के डर से विकास दुबे उन्नाव न्यायालय में आत्मसमर्पण कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: Vikas Dubey surrender information, Police Force deployed in Court
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
इस पर एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र, एलआईयू, स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ न्यायालय परिसर पहुंच गए। कुछ पुलिस कर्मी सादी वर्दी में भी न्यायालय परिसर, गेट व आसपास सड़कों पर तैनात कर दिए गए। भारी पुलिस की न्यायालय में मौजूदगी देख वकीलों व वादकारियों में भी काफी चर्चा रही। 

 
विज्ञापन
Kanpur Police Encounter News: Vikas Dubey surrender information, Police Force deployed in Court
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि शुभममणि हत्याकांड के शूटर के शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस बल को न्यायालय परिसर में तैनात किया गया था। विकास दुबे के आत्मसमर्पण के सवाल पर बताया कि कानपुर की घटना के बाद प्रदेश भर में अलर्ट है। उन्नाव में उसके आने की सूचना पर अलर्ट किया गया है। उसके न्यायालय में समर्पण करने के अंदेशे पर सतर्कता बढ़ाई गई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed