फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर लॉकडाउन: कोरोना से जंग में आगे आए समाजसेवी, गरीबों में बांटा आठ टन गेहूं और चावल

Thu, 26 Mar 2020 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Mar 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Lockdown: Socialist came out in battle with Corona, distributed eight tons of wheat and rice
कोरोना से जंग में आगे आए समाजसेवी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की आपदा से निपटने के लिए समाजसेवी भी मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं। कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव व समाजसेवी महफूज अख्तर ने गुरुवार सुबह गरीबों में आठ टन गेहूं और चावल वितरित किया।




 
Kanpur Lockdown: Socialist came out in battle with Corona, distributed eight tons of wheat and rice
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित किया - फोटो : amar ujala
गेहूं और चावल बंटता देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तो सभी से आह्वान किया गया कि आपस में उचित दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क लगाए रहें। समाजसेवी महफूज अख्तर की जाजमऊ में ही लेदर की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी बाबूपुरवा क्षेत्र में छह कुंतल गेहूं-चावल वितरित किया गया था। कहा कि शहर में लॉकडाउन तक अनाज वितरण का कार्य जारी रखेंगे।
Kanpur Lockdown: Socialist came out in battle with Corona, distributed eight tons of wheat and rice
बिठूर स्थित मां बगलामुखी पीताम्बरा मंदिर में माई की रसोई का वितरण - फोटो : अमर उजाला
वहीं बिठूर स्थित मां बगलामुखी पीताम्बरा मंदिर में भी भोजन वितरण किया जा रहा है। लॉकडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए मंदिर की प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि माई की रसोई सुबह 10 से 11 बजे तक खुलेगी और लोगों में भोजन वितरण किया जाएगा। डॉ. सुनील शिवमंगल पाण्डेय ने कहा लॉकडाउन के चलते जिन्हें भी भोजन की समस्या है वह मंदिर आकर माई की रसोई से भोजन ग्रहण कर सकते हैं। कोरोना वायरस के चलते आने वाले लोगों को सबसे पहले 20 सेकेण्ड तक सैनिटाइजर से अच्छी तरह हाथ धुलवाया जाता है इसके बाद उन्हें भोजन दिया जाता है। आने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक भी किया जाता है। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Lockdown: Socialist came out in battle with Corona, distributed eight tons of wheat and rice
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी गरीबों को सब्जी व राशन वितरित किया - फोटो : amar ujala
मजदूरों को बांटे फल और राशन 
बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बुधवार को क्षेत्र के गरीब मजदूरों आदि को फल वितरित किये। कुछ को सब्जियां भी खरीदकर दीं। उधर सीसामऊ सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने अपने सर्किल यानी तीन थाना क्षेत्रों में राशन, सब्जी और दूध वितरित किया। साथ ही उन्होंने फूड के पैकेट भी बंटवाएं। उन्होंने बताया कि जितना संभव होगा वह इस तरह से हर रोज लोगों की मदद करते रहेंगे। 
विज्ञापन
Kanpur Lockdown: Socialist came out in battle with Corona, distributed eight tons of wheat and rice
समाजसेवी महफूज अख्तर ने गरीबों में बांटे आठ टन गेहूं और चावल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हर संभव मदद करने में लगी है। कोई भी व्यक्ति अगर किसी समस्या से परेशान है तो 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। वहीं अन्य जो प्रशासन स्तर पर जो कंट्रोल रूम के नंबर जारी किये गए उन पर भी संपर्क किया जा सकता है। - मोहित अग्रवाल, आईजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed