{"_id":"5f1299a86350191a757e34d1","slug":"kanpur-kidnapping-case-sanjit-s-mobile-last-location-near-muskan-dhaba-police-remain-silent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Kidnapping Case: इमरजेंसी बता संजीत को बुलाया गया मुस्कान ढाबा, लास्ट लोकेशन मिली, पुलिस खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Kidnapping Case: इमरजेंसी बता संजीत को बुलाया गया मुस्कान ढाबा, लास्ट लोकेशन मिली, पुलिस खामोश
Sat, 18 Jul 2020 12:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना की शाम संजीत नौबस्ता स्थित प्राइवेट अस्पताल से चार सैंपल लेकर सचान चौराहे पर स्थित एक पैथलॉजी में देने के लिए निकला था, लेकिन वह सैंपल देने पैथलॉजी नहीं पहुंचा। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
पिता के अनुसार संजीत पहले अपना काम निपटाता था, बाद में किसी से मिलने जाता था। जबकि, घटना के दिन वह बिना काम निपटाए ही किसी इमजेंसी में फोन आने पर बर्रा कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित मुस्कान ढाबा पहुंचा था।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
इस बात की पुष्टि पुलिस को मिली उसकी लास्ट लोकेशन से हुआ है। पुलिस को 22 जून की रात करीब 9.45 बजे आखिरी लोकेशन मुस्कान ढाबे के पास मिली। यहीं से उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद वो कहां गया, किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
परिजनों ने इस बात का पता चलने पर मुस्कान ढाबा के मालिक दिन्नू से पूछताछ की और राहुल की फोटो दिखाई तो उसने बताया कि राहुल अक्सर उनके ढाबे पर दोस्तों के साथ आकर नशेबाजी करता था। कई बार उसका नशेबाजी को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
ऐसे में संजीत की भी लोकेशन ढाबे के पास ही मिलने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी खास ने संजीत को इमरजेंसी कॉल कर वहां बुलाया था। ऐसे में पुलिस को ढाबा संचालक से पूछताछ व आसपास लगे पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी अहम सुराग मिल सकते थे।