फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Kidnapping: चीखते हुए बोली संजीत की बहन, पुलिस रुपये और मेरे भाई दोनों को खा गई

Fri, 24 Jul 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Sanjeet's sister said, the police ate both money and my brother
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala

कानपुर के संजीत अपहरण कांड में बहन रूची ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। बहन ने चीखते हुआ कहा कि पुलिस ने पहले फिरौती दिलवाई। इसके बाद भी मेरे भाई को नहीं छुड़वा पाई। पुलिस रुपये और मेरे भाई दोनों को खा गई। अगर पुलिस सतर्क होती तो मेरा भाई बच सकता था। पुलिस की लापरवाही ने उसकी जान ले ली। 

kanpur kidnapping case: Sanjeet's sister said, the police ate both money and my brother
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
संजीत यादव की बहन ने बताया कि पहले बर्रा के थाना इंचार्ज रणजीत राय ने कहा, फिर मैं साउथ मैडम के पास गई थी, तो मैडम ने कहा कि जाइए पैसे की व्यवस्था कीजिए, पैसा नहीं जाएंगा और बच्चा वापस आ जाएगा। उनके कहने पर हमने फिरौती की रकम दी थी।

kanpur kidnapping case: Sanjeet's sister said, the police ate both money and my brother
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
संजीत यादव की बहन ने कहा कि पुलिस शुरुआत से लापरवाही कर रही है। मेरा भाई घर से सिर्फ डेढ़ किमी दूर था और पुलिस नहीं ढूंढ सकी। अभी भी पुलिस को संजीत का बैग नहीं मिला है। अभी तक हमें उसकी लाश भी नहीं मिली है। हमें बॉडी तो दिखा दो, आखिरी बार उसकी कलाई पर राखी तो बांध लूं। उसका चेहरा देख लूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Sanjeet's sister said, the police ate both money and my brother
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर  किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Sanjeet's sister said, the police ate both money and my brother
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था। उसने रतनलाल नगर में किराये पर कमरा ले रखा है। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने कमरे में लाया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed