फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत अपहरण कांड: पुलिस की कहानी पर विश्वास नहीं, मकान देखने के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

Wed, 29 Jul 2020 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jul 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: After seeing the house Sanjeet's family raised questions
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संजीत के पिता चमन सिंह, मां कुसुमा देवी व बहन रुचि को रतनलाल नगर स्थित मकान में बुलाकर मुआयना कराया। फोरेंसिक जांच से अवगत करने पर चमन सिंह ने सवाल किया कि अपहर्ताओं ने बेटे की गला दबा कर हत्या करने की बात कबूल की है।
Kanpur Kidnapping Case: After seeing the house Sanjeet's family raised questions
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
ऐसे में कमरे समेत अन्य जगहों पर खून के धब्बे मिलने की बात पर कैसे विश्वास किया जाए। हॉल में लगी खिड़की के कांच टूटे होने पर सवाल उठाए। कहा कि हॉल से आवाज सड़क चलते राहगीर हो आसानी से सुनाई पड़ सकती है।

Kanpur Kidnapping Case: After seeing the house Sanjeet's family raised questions
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
गला घोटते समय संजीत जरूर चीखा चिल्लाया होगा। सड़क के व्यस्त रहने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगाना बड़ी बात है। उनके कहने का आशय यही था कि बेटे को मकान में बंधक बनाकर रखा ही नहीं गया। फिर यहां बेटे की हत्या कैसे हो सकती है। परिजनों ने कहा कि पुलिस की कहानी पर विश्वास नहीं है। संजीत का शव मिलने के बाद खुलासे पर विश्वास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: After seeing the house Sanjeet's family raised questions
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
फफक पड़ी संजीत की मां
पुलिस की कहानी सुनकर मां कुसुमा देवी फफक पड़ीं। बेटी ने उन्हें सहारा दिया। इस बीच परिजनों के साथ मौजूद भीड़ ने मकान की साफ सफाई करने वाले नौकर मोहित पर अपहर्ताओं से मिलीभगत की आशंका जता कर पीटने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: After seeing the house Sanjeet's family raised questions
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
किसी तरह उसे बचाया गया। पिता ने कहा जब तक वह बेटे का शव नहीं देख लेते, तब तक उसकी हत्या किए जाने की बात पर भरोसा नहीं करेंगे। उन्होंने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed