फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी पर सबसे बड़ा बदमाश होने की खबर देख खुश हुआ था विकास दुबे, चश्मा-मास्क और गमछा बना ढाल

Sat, 11 Jul 2020 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jul 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey was happy to see news of biggest miscreant on TV
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि विकास दुबे फरीदाबाद से दिल्ली और फिर जयपुर होते हुए उज्जैन पहुंचा था। ये पूरा सफर उसने रोडवेज और निजी बसों के जरिये किया। एसटीएफ ने इस पूरे रूट और संबंधित बस की जानकारी समेत फुटेज भी जुटा लिए हैं। एसटीएफ के मुताबिक दो जुलाई की रात को आठ पुलिसकर्मियों को मारने के बाद विकास दुबे शिवली गया था। यहां पर वो दिन तक रुका रहा।

 
kanpur encounter Vikas Dubey was happy to see news of biggest miscreant on TV
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
पांच जुलाई को वो अपने एक दोस्त की मदद से वैन के जरिये औरैया पहुंचा। उसके साथ अमर दुबे और प्रभात मिश्र भी था। यहां से तीनों शाम को ट्रक पकड़कर फरीदाबाद रवाना हुए। छह जलाई को ये सभी अंकुर के घर पहुंचे। एक रात रुकने के बाद दूसरे दिन यानी सात जुलाई को विकास दिल्ली और अमर दुबे बस से रवाना हुए।

kanpur encounter Vikas Dubey was happy to see news of biggest miscreant on TV
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास दिल्ली से जयपुर और वहां से आठ तारीख को ही उज्जैन पहुंच गया। रात भर शराब कारोबारी के घर रुका। यहां पर उसने अपने परिचित मंत्री से भी बातचीत की। दूसरे दिन यानी गुरुवार को वो नाटकीय ढंग से महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार हो गया। मोबाइल का इस्तेमाल न करने से पुलिस और एसटीएफ उसको ट्रेस नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey was happy to see news of biggest miscreant on TV
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
चश्मा, मास्क और गमछा बना ढाल
एसटीएफ के मुताबिक फरार होने के बाद विकास चश्मा और गमछा बराबर डाले रहा। वहीं मुंह पर मास्क रहा। पीठ पर एक बैग। इस हुलिये के कारण लोग पहचान नहीं सके। न वो किसी से कुछ बोलता था और न ही कोई संदिग्ध हरकत। पूरा सफर वो शांति से करता रहा। लिहाजा किसी को उस पर शक तक नहीं गया।
विज्ञापन
kanpur encounter Vikas Dubey was happy to see news of biggest miscreant on TV
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बस स्टैंड व होटल पर देखी खबर
एसटीएफ की पूछताछ में विकास ने बताया कि उसके पास मोबाइल था नहीं। इसलिए बस स्टैंड या किसी होटल पर खाना खाने के दौरान टीवी पर खबरें देखता था। जिस दिन ये खबर चल रही थी कि वो सबसे बड़ा बदमाश हो गया था, उस दिन उसको यकीन नहीं हो रहा था। वो खुश हो रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed