फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे को 20 साल पहले मार दिया जाता तो इतनी लाशें न गिरतीं, राजनीतिक गंदगी है जिम्मेदार: मनु

Sat, 11 Jul 2020 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Jul 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter If Vikas Dubey were killed 20 years ago not many people would have died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में पहले ही मारे जा चुके विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय की बहू मनु ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए राजनीतिक गंदगी को जिम्मेदार ठहराया है। विकास के मारे जाने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कहा कि नेता लोग सब बच गए, लेकिन उनके लिए काम करने वाले मारे जा रहे हैं। 
kanpur encounter If Vikas Dubey were killed 20 years ago not many people would have died
गैंगस्टर विकास दुबे - फोटो : Amar Ujala
कहा कि 2001 में हुए संतोष शुक्ला हत्याकांड के बाद ही विकास दुबे का एनकाउंटर हो जाता तो इतनी लाशें न गिरतीं। बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने प्रेमप्रकाश पांडेय को मार गिराया था। उसी दिन से प्रेमप्रकाश का बेटा मनु का पति शशिकांत पांडेय गायब है। 
kanpur encounter If Vikas Dubey were killed 20 years ago not many people would have died
कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : ANI
मनु का कहना है कि उन्हें पुलिस पूछताछ के लिए उठाकर ले गई थी, लेकिन अभी तक वे घर नहीं आए। वे कहां हैं किसी को कुछ नहीं पता। मनु ने बताया कि विकास दुबे की वजह से इस घर में अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। संतोष शुक्ला कांड में भी विकास दुबे के साथ उसके ससुर का नाम सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter If Vikas Dubey were killed 20 years ago not many people would have died
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ani
तब उनकी ननद आरती की सदमे में मौत हो गई थी। यह बात उनके पति शशिकांत पांडेय को सहन नहीं हुई और उन्होंने गांव छोड़ दिया था। 14 साल से साबुन बनाने वाली कंपनी में काम कर रहे हैं और कानपुर में रहते थे। 
विज्ञापन
kanpur encounter If Vikas Dubey were killed 20 years ago not many people would have died
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वालों के साथ जो घटना हुई, वह नहीं होनी चाहिए थी। विकास दुबे की गुंडई ने पूरे गांव को तबाह कर दिया। उसके दो बच्चे हैं। समझ में नहीं आ रहा कि इन्हें लेकर वो अकेले कहां जाएं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed