फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, शराब कारोबारी ने दी थी पनाह, रिश्तेदारों को एसटीएफ ने उठाया

Wed, 15 Jul 2020 01:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Jul 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter Businessman gave shelter to Vikas Dubey in Madhya Pradesh one day see photos
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे को मध्यप्रदेश में पनाह देने वाले शराब कारोबारी के भाई की तलाश एसटीएफ ने शुरू कर दी है। एसटीएफ ने मंगलवार को पनकी निवासी उसके भाई के परिजनों को उठाया है। उनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल भाई का पता नहीं चल सका है। विकास का साथ देने में ये दोनों भाई एसटीएफ की रडार पर हैं। 
kanpur encounter vikas dubey encounter Businessman gave shelter to Vikas Dubey in Madhya Pradesh one day see photos
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे वारदात के बाद जब फरार हुआ था, तो वह पहले फरीदाबाद गया और वहां से दिल्ली-जयपुर होते हुए उज्जैन पहुंचा। मध्यप्रदेश में उसको एक शराब कारोबारी ने शरण दी। ये कारोबारी चित्रकूट का रहने वाला है और उसका दूर का रिश्तेदार है। उसका भाई पनकी में रहता है। एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक शराब कारोबारी की भूमिका संदिग्ध है। 
kanpur encounter vikas dubey encounter Businessman gave shelter to Vikas Dubey in Madhya Pradesh one day see photos
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जांच जारी है। इधर कुछ ऐसा इनपुट मिला कि शराब कारोबारी का भाई भी विकास का खास रहा है। आशंका है कि वारदात के बाद इसने भी उसे शरण देने और फरार कराने में मदद की। एसटीएफ ने पनकी में उसके भाई के घर दबिश दी। मगर वह नहीं मिला। जांच में पता चला कि वो कई दिनों से फरार है। ऐसे में एसटीएफ का शक और गहरा गया है। एसटीएफ ने उसके परिवार के सदस्यों को उठाकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter Businessman gave shelter to Vikas Dubey in Madhya Pradesh one day see photos
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
शराब कारोबार में लगाए दस करोड़
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन के कामों के अलावा शराब के धंधे में विकास ने करीब दस करोड़ रुपये लगाए थे। इसमें मध्यप्रदेश वाले शराब कारोबारी ने उसका साथ दिया। विकास ने एकमुश्त रकम उसको कारोबार के लिए दी। इससे उसने शराब का काम बढ़ाया। उसके बदले विकास को हर माह करीब 10 लाख रुपये मिलते थे।
 
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter Businessman gave shelter to Vikas Dubey in Madhya Pradesh one day see photos
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
शहर के आठ कारोबारियों की सीडीआर खंगाली जा रही
एसटीएफ और पुलिस की जांच में शहर के आठ कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। अधिकतर कारोबारियों से विकास का बड़ा लेनदेन हुआ है। अब पुलिस और एसटीएफ ये खंगाल रही है कि विकास की मदद में कौन-कौन शामिल था या आपराधिक घटनाओं में किसने साथ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed