आठ पुलिस कर्मियों की मौत के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार सुबह कानपुर एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर सचेंडी थाना क्षेत्र में किसान नगर नहर के पास हुआ है। एनकाउंटर में विकास दुबे को चार गोली लगी हैं वहीं दो इंस्पेक्टर और चार पुलिस कर्मी घायल हुए है। यह एनकाउंटर शुक्रवार सुबह विकास को उज्जैन से लाते समय 6.30 से 6.45 के बीच हुआ है।
2 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
सूत्रों की मानें तो गाड़ी में ड्राइवर के अलावा तीन एसटीएफ के जवान थे। घटना के वक्त कानपुर के सचेंडी इलाके में बारिश हो रही थी। इसी दौरान एसटीएफ की एक गाड़ी पलट गई। विकास पिछली सीट पर बीच में बैठा था।
3 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
गाड़ी में उसके दोनों तरफ एसटीएफ के जवान थे। गाड़ी पलटी तो विकास ने भागने की कोशिश की। एक पुलिसकर्मी की 9 एमएम की पिस्टल लेकर भागा। पलटकर गोली चलाई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में विकास को चार गोलियां लगी है।
4 of 5
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
एनकाउंटर में एसटीएफ के छह जवान भी इस घटना में घायल हुए हैं। जिसमें दो इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। बताया जाता है कि विकास दुबे हैलट हॉस्पिटल पहुंचने तक जिंदा था। हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त विकास वही नीली धारी वाली फुल टी-शर्ट और लोअर पहने था, जो उसने गुरुवार को उज्जैन में गिरफ्तारी के वक्त पहने नजर आया था।
5 of 5
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
विकास को एनकाउंटर के बाद सीधे एक गाड़ी से हैलट अस्पताल ले जाया गया। यह गाड़ी एसटीएफ के काफिले में शामिल थी। हॉस्पिटल पहुंचने के 20 से 22 मिनट बाद ही विकास की मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि काफी देर बाद की गई।