{"_id":"5f07d6361110ce69553e52b9","slug":"kanpur-encounter-news-up-stf-killed-vikas-dubey-in-an-encounter-know-what-happened-when","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter: दुर्दांत विकास दुबे का अंत, एसटीएफ ने मार गिराया, जानिए आठ दिनों में कब क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter: दुर्दांत विकास दुबे का अंत, एसटीएफ ने मार गिराया, जानिए आठ दिनों में कब क्या हुआ
Sat, 11 Jul 2020 02:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
आठ पुलिस कर्मियों के मौत के जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में मार गिराया। बताया जा रहा है गाड़ी पलटने के बाद विकास ने हथियार छीन कर भागने की कोशिश की। जवाबी हमले में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। जानिए क्या है पूरा घटना क्रम।
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
दो जुलाई गुरुवार की रात को कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस की टीम विकास के घर दबिश देने गई थी। जहां विकास ने आठ पुलिस कर्मियों को घेर कर मार दिया। जिसके बाद से यूपी पुलिस को इसकी तलाश थी।
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
तीन जुलाई को सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान विकास के दो साथियों को बिकरू के पास जंगलों में छह घंटे बाद मार गिराया। यूपी डीजीपी ने प्रदेश के 75 जिलों में विकास को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया। सीएम योगी ने कानपुर पहुंच कर आठ पुलिसकर्मियाें को श्रद्धांजलि दी एवं शहीद के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआती जांच में चौबेपुर एसओ की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
चार जुलाई को कानपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने बिकरू गांव पहुंचकर विकास के घर को गिराया। इस दौरान विकास के घर से भारी मात्रा में असलहा, बम और बारूद बरामद हुआ था। इस दौरान यूपी से सटे हुए सभी जिलों की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
पांच जुलाई को पुलिस कानपुर से विकास दुबे के करीबी जय बाजपेयी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। विकास दुबे के सभी करीबियों से पूछताछ की गई। इस दौरान विकास दुबे का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें उसने बताया कि भाजपा के दो विधायक उसे संरक्षण दे रहे हैं। विकास पर ढाई लाख इनाम घोषित हुआ।