{"_id":"5f12a7ef9287104f1452d2ae","slug":"kanpur-encounter-investigation-of-the-lands-of-56-people-who-close-to-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के 56 करीबियों की जमीनों की जांच शुरू, एसआईटी इनकम टैक्स और ईडी ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे के 56 करीबियों की जमीनों की जांच शुरू, एसआईटी इनकम टैक्स और ईडी ने कसा शिकंजा
Sat, 18 Jul 2020 01:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी और ईडी के आदेश पर कुख्यात विकास दुबे से जुड़े लोगों की जमीनों की जांच शुरू हो गई है। एसआईटी और ईडी ने विकास दुबे से जुड़े 18 परिजनों और 38 सहयोगियों, गुर्गों की संपत्ति रिपोर्ट तलब की है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के 12 लेखपाल, दो राजस्व निरीक्षक, एक नायब तहसीलदार जांच पड़ताल में जुटे हैं।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व विभाग ने बताया कि शासन से 56 लोगों की सूची मिली है जिनकी चल-अचल संपत्ति का पता लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें विकास दुबे, पिता राम कुमार दुबे, माता सरला देवी, घिमऊ जिला पंचायत सदस्य पत्नी ऋचा उर्फ सोनू, भाई अवनीश कुमार दुबे व कानपुर निवासी इसका परिवार, दीपू उर्फ दीप प्रकाश दुबे निवासी लखनऊ, ग्राम प्रधान बिकरू अंजलि दुबे, बहनोई दिनेश कुमार, बहन चंद्रकांता, विकास के ससुर संकटा प्रसाद द्वारा दो दशकों में खरीदी और बिक्री की गई संपत्ति का ब्यौरा तलब किया गया है।
Kanpur Encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के साथी व गुर्गे अविनाश, संजय उर्फ संजू, अतुल कुमार, सज्जन कुमार, अपोली, रामलखन, श्याम बिहारी, संतोष कुमार, दिनेश तिवारी, राजू खुल्लर, अनुराग दुबे, जिलेदार, हीरू पंडित सहित 56 लोगों की सूची प्राप्त हुई है। 403 राजस्व गांवों में उक्त सभी की भूमि या कब्जा की गई जमीन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे व उसके परिवारीजनों, साथी-सहयोगियों की संपत्ति का पता लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) के आदेश पर जांच चल रही है। शासन स्तर से पूरी जांच मॉनीटर हो रही है इसलिए पूरी जानकारी नहीं दे सकता।
पीएन सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्हौर
पीएन सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्हौर
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घातलगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।