{"_id":"5f12a1495abce22e2d6353fb","slug":"kanpur-kidnapping-case-just-before-the-abduction-sanjeet-had-a-dispute-with-a-girl-over-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Kidnapping Case: अपहरण से ठीक पहले संजीत का किसी युवती से हुआ था फोन पर विवाद, जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Kidnapping Case: अपहरण से ठीक पहले संजीत का किसी युवती से हुआ था फोन पर विवाद, जांच शुरु
Sat, 18 Jul 2020 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा से अपहृत लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (22) के मामले में फिरौती के तीस लाख रुपये लेकर भागे बदमाशों का 96 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। अभी तक संजीत का भी पता नहीं चल सका है। जांच में सामने आया है कि संजीत की एक युवती से फोन पर बात होती थी। पुलिस प्रेमी प्रेमिका के एंगल पर भी जांच कर रही है।
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : amar ujala
सीओ विकास पांडेय ने बताया कि अभी तक सिर्फ संजीत की बहन रुचि की शादी राहुल से टूटने को अपहरण से जोड़ कर देख रही थी। अब उनके परिवार, रिश्तेदार या किसी मिलने वाले से दुश्मनी के पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। संजीत की कॉल डिटेल के आधार पर उसकी किसी युवती से दोस्ती की भी बात का भी पता चला है। इस बिंदु पर भी एक टीम काम कर रही है।
Kanpur Kidnapping Case
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार करीब 80 लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। फोन और वीडियो कॉलिंग करके संजीत से बात करने वाली युवती भी पुलिस के शक के घेरे में है। दोनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिस अस्पताल में संजीत काम करता था, वहां के कर्मचारियों ने बताया कि संजीत के अपहरण से कुछ घंटे पहले ही युवती से किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने बताया कि संजीत महिला मित्र से शादी करना चाहता था। दोनों को कई बार बाइक पर साथ जाते देखा गया। हर दिन चार से पांच बार उस युवती से संजीत की फोन पर बात होती थी। 22 जून की दोपहर करीब 12 बजे संजीत बहन के लिए लड़का देखने जाने की बात कहकर निकला था। वह तीन बजे लौटा और चार बजे टिफिन से खाना खाया।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
इसके बाद उसी युवती का फोन आया तो किसी बात पर झगड़ा हुआ था। संजीत ने बताया कि युवती को चिढ़ाने के लिए उसने कह दिया था कि वह अपने लिए लड़की देखने गया था। शाम को संजीत घर जाते वक्त सचान चौराहे पर पैथोलॉजी में देने के लिए सैंपल लेकर निकला। सुबह पैथोलॉजी में फोन किया तो पता लगा कि संजीत ने सैंपल दिए ही नहीं थे।