{"_id":"5e4c0f778ebc3ef2d3537eaa","slug":"kanpur-accident-driver-was-driving-a-bus-after-drinking-alcohol-six-people-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: चालक शराब पीकर चला रहा था बस, एक पल में उजड़ गए छह परिवार, ये सच भी आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: चालक शराब पीकर चला रहा था बस, एक पल में उजड़ गए छह परिवार, ये सच भी आया सामने
Wed, 19 Feb 2020 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
वॉल्वो बस फॉर्च्यूनर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में वॉल्वो बस (बिहार परिवहन विभाग की) चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वह शराब पीकर बस चला रहा था। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम मेें अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
वॉल्वो बस फॉर्च्यूनर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अपनी इस लापरवाही के चलते चालक जतिंद्र सिंह अपने ही नहीं पांच और परिवारों को जिंदगी भर का जख्म दे गया। फार्च्यूनर अपनी साइड में चल रही थी। सामने से आ रही वॉल्वो बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ आई और कार को टक्कर मारकर पलट गई।
kanpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका थी कि तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई। बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
आखिर क्यों नहीं किया विरोध
बस में 40 यात्री थे। घायल कुछ यात्रियों ने बताया कि जब वे बस बैठे तो उन्हें शंका हुई कि चालक ने शराब पी रखी है लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। यात्रियों ने उसी समय विरोध किया होता तो इतना बड़ा हादसा बच सकता था।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी इसकी नहीं करते जांच
परिवहन विभाग के अधिकारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। एक के बाद एक बस हादसे का शिकार हो रही हैं लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी केवल टिकट चेक कर खानापूरी कर लेते हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। एक के बाद एक बस हादसे का शिकार हो रही हैं लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारी केवल टिकट चेक कर खानापूरी कर लेते हैं।