फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kannauj Case: पीड़िता के मां-बाप का चौंकाने वाला खुलासा... बेटी की सही उम्र बताई; बोले- उसने तो हमें धोखा दिया

Wed, 14 Aug 2024 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Aug 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Kannauj Case Victim parents shocking revealing Told daughter real age
Kannauj Case - फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के चंगुल में फंसने वाली किशोरी की उम्र को लेकर नया खुलासा हुआ है। किशोरी के मां-बाप ने बड़ा राज खोला है। बाप ने कहा कि बहन पर भरोसा करके गांव भेजा था, उसने तो हमें धोखा दिया है। वहीं, किशोरी की मां का कहना है कि ननद का यही काम है। मेरी मासूम बेटी को मुश्किल में डाल दिया। 
Kannauj Case Victim parents shocking revealing Told daughter real age
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
दरअसल, तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी। दोनों करीब रात 11 बजे वापस तिर्वा पहुंचे। जहां से दोनों शहर के करीब स्थित चंदन महाविद्यालय पहुंचीं। नवाब सिंह यादव ने किशोरी को अपने कॉलेज में नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी।
 
Kannauj Case Victim parents shocking revealing Told daughter real age
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रा के बताए मुताबिक आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले गई। जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannauj Case Victim parents shocking revealing Told daughter real age
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई
नौकरी की बात से इन्कार, माता-पिता बोले सिर्फ 14 साल है उम्र
एक दिन पहले यह बात सामने आई थी कि किशोरी अपनी बुआ के साथ पहुंची थी तो बताया गया था कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर यहां लाया गया था। जबकि अब सामने आए उसके माता-पिता ने इससे साफ इन्कार किया है। उसके माता-पिता के मुताबिक किशोरी की उम्र 14 साल है। वह इससे साल दसवीं में गई है। 

 
विज्ञापन
Kannauj Case Victim parents shocking revealing Told daughter real age
अखिलेश यादव के साथ नवाब सिंह - फोटो : ट्विटर
गांव में बाबा-दादी के साथ रहकर यहां ही पढ़ती है। वह हाईस्कूल की छात्रा है। ऐसे में उससे नौकरी करवाने का सवाल ही नहीं है। किशोरी के माता-पिता ने उसकी बुआ की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि किशोरी की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed