{"_id":"66bd7ce20c3d34b8c501da60","slug":"kannauj-case-victim-aunt-is-associated-with-bjp-sp-claims-minister-makes-a-big-statement-on-viral-photos-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannauj Case: भाजपा से जुड़ी है किशोरी की बुआ!... सपा का दावा; वायरल तस्वीरों पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Case: भाजपा से जुड़ी है किशोरी की बुआ!... सपा का दावा; वायरल तस्वीरों पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान
Thu, 15 Aug 2024 11:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
Kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के साथ रात में अपनी भतीजी के साथ मिलने के लिए पहुंची महिला को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई हैं। पहले भाजपा ने सपा को निशाना बनाया था तो अब सपा के निशाने पर भाजपा है। वायरल तस्वीरों पर योगी के मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, अब तक महिला को नवाब सिंह यादव का करीबी माना जा रहा था। हालांकि, वह खुद भी अपने बयान में यह कह चुकी है कि उनसे पहचान होने की वजह से ही वह लखनऊ से उनसे मिलने पहुंची थी।
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच उसी महिला की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मौजूद है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में वह कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, सदर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित कई नेताओं के साथ नजर आई है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सियासी चर्चा को नया मोड़ मिल गया है।
सुब्रत पाठक
- फोटो : एएनआई
सपा ने दावा किया है कि महिला भाजपा का कार्यकर्ता है। सपा इन्हीं तस्वीरों के आधार पर किशोरी की बुआ को भाजपा का कार्यकर्ता बता रही है। हालांकि भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि वह उसे नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा में अगर सक्रियता होती तो वह पहचानते। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं दिखी। कहा कि किसी के साथ तस्वीर का होना उससे नजदीकी होने का सुबूत नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
वायरल तस्वीर से जुड़ा बयान
सदर सीट से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने बताया कि यह महिला न तो भाजपा की सदस्य है, न ही उसे कभी ज्वाइन करवाया गया है। उसे कोई दायित्व भी नहीं दिया गया है। फोटो किसी सार्वजनिक अवसर की है। किसकी फोटो किसके साथ है, इसका कोई असर पुलिस की जांच में नहीं पड़ना चाहिए।
सदर सीट से विधायक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने बताया कि यह महिला न तो भाजपा की सदस्य है, न ही उसे कभी ज्वाइन करवाया गया है। उसे कोई दायित्व भी नहीं दिया गया है। फोटो किसी सार्वजनिक अवसर की है। किसकी फोटो किसके साथ है, इसका कोई असर पुलिस की जांच में नहीं पड़ना चाहिए।