{"_id":"66bd78e61fe5473df2012302","slug":"kannauj-case-teenage-girl-father-shocked-by-sister-act-rape-charges-increase-against-nawab-singh-dna-test-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नौज कांड: बहन की शर्मनाक करतूत से सदमे में पिता... इस जांच के बाद सामने आएगा सच; मां-बाप के साथ गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज कांड: बहन की शर्मनाक करतूत से सदमे में पिता... इस जांच के बाद सामने आएगा सच; मां-बाप के साथ गई किशोरी
Thu, 15 Aug 2024 10:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Aug 2024 10:03 AM IST
विज्ञापन
Kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अब पुलिस उनकी डीएनए जांच कराएंगे। इस जांच के बाद भी सच्चाई सामने आएगी। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित के पिता अपनी बहन की शर्मनाक करतूत से सदमे में हैं। उधर, नवाब सिंह की जमानत याचिका पर भी अदालत 16 को सुनवाई करेगी।
नवाब सिंह यादव
- फोटो : पीटीआई
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 अगस्त को होगी। उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। पहले सुनवाई 14 अगस्त को होनी थी। लेकिन अब यह 16 अगस्त को होगी। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसे 12 अगस्त को जेल भेजा गया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
दरअसल रविवार की देर रात अपने कॉलेज में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए कन्नौज सदर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख नवाब सिंह यादव के खिलाफ अब दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
नवाब सिंह यादव के वकीलों के मुताबिक उसकी जमानत के लिए पॉक्सो एक्ट की अदालत में अर्जी दाखिल कर रखी है। नवाब सिंह यादव के वकील राकेश तिवारी के मुताबिक बुधवार को केस डायरी नहीं पहुंचने से जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब यह 16 अगस्त को होगी। सुनवाई के दौरान नवाब सिंह यादव को अदालत नहीं लाया जाएगा। उसे जिला जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Nawab Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी परिजनों के साथ गई वापस
अपनी बुआ के साथ नोएडा से अपने गांव के लिए निकली किशोरी घर पहुंचने के बजाए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंच गई थी। वहां उसके साथ रविवार की रात हुई दरिंदगी के बाद से वह पुलिस की निगरानी में रह रही थी। रविवार की रात पुलिस उसे कॉलेज से लेकर गई थी।
अपनी बुआ के साथ नोएडा से अपने गांव के लिए निकली किशोरी घर पहुंचने के बजाए पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंच गई थी। वहां उसके साथ रविवार की रात हुई दरिंदगी के बाद से वह पुलिस की निगरानी में रह रही थी। रविवार की रात पुलिस उसे कॉलेज से लेकर गई थी।