{"_id":"66bd8920305588fb1a0b8ca0","slug":"kannauj-case-there-is-talk-of-transferring-a-large-money-to-bank-accounts-of-the-victim-aunt-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannauj case: अब बुआ को लेकर नया खुलासा... बैंक खातों में बड़ी रकम हुई ट्रांसफर! नवाब से बताई थी पुरानी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj case: अब बुआ को लेकर नया खुलासा... बैंक खातों में बड़ी रकम हुई ट्रांसफर! नवाब से बताई थी पुरानी पहचान
Thu, 15 Aug 2024 02:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
Kannauj case
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के यहां अपनी भतीजी को लेकर जाने वाली महिला के फरार होने के बाद से उससे जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसके बैंक खातों में बड़ी रकम भेजी गई है। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी भी जांच की बात कही है। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Kannauj SP Amit Kumar Anand
- फोटो : ANI
एसपी बोले- रकम डालने के तथ्य की भी होगी जांच
इसी बीच यह चर्चा शुरू हो गई है कि उसके बैंक खाते में किसी ने बड़ी रकम भेजी है। उसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि वह किसी के इशारे पर यह सब कर रही थी, इसीलिए उसे रकम भेजी गई है। इससे पूरे प्रकरण के पीछे की साजिश की भी चर्चा शुरू हो गई है। उसके बैंक खातों में रकम डाले जाने की बात पर पुलिस के भी कान खड़े हुए हैं।

Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
बैंक खातों को भी खंगाल जाएगा
पुलिस ने उसके बैंक खातों को खंगालने की बात कही है। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। उसके गिरफ्त में आते ही उससे जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जाएगी। अगर बैंक खातों में अनियमित लेनदेन से जुड़ा तथ्य सामने आएगा तो उसकी भी जांच कर उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने ऐसा किया है।

नवाब सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बुआ ने नवाब से बताई थी पुरानी पहचान
किशोरी की बुआ ने मंगलवार को जब मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा था तो उसने नवाब सिंह यादव से अपनी पुरानी पहचान बताई थी। उसके मुताबिक उसकी नवाब सिंह यादव से सात-आठ साल से जान-पहचान है। पिछले महीने नवाब सिंह यादव की माता का निधन हो गया था, वह उसमें शोक जताने नहीं पहुंच सकी थी।
किशोरी की बुआ ने मंगलवार को जब मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा था तो उसने नवाब सिंह यादव से अपनी पुरानी पहचान बताई थी। उसके मुताबिक उसकी नवाब सिंह यादव से सात-आठ साल से जान-पहचान है। पिछले महीने नवाब सिंह यादव की माता का निधन हो गया था, वह उसमें शोक जताने नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
Kannuaj case
- फोटो : अमर उजाला
अब जब वह दिल्ली से यहां आई तो उसने मिलकर शोक जताने की भी बात कही थी। चूंकि उसे लखनऊ से आने में काफी देर हो गई थी तो पुरानी पहचान की वजह कर उसने नवाब सिंह यादव के कॉलेज में ठहरने की बात कही थी। अपने साथ ही अपनी भतीजी को भी ले गई थी।