फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफई मेडिकल विवि में 150 छात्रों के सिर मुंडवाने से मची खलबली, जब पहुंची पुलिस तो ये सच आया सामने

Wed, 21 Aug 2019 02:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 21 Aug 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
Junior students of UP University of Medical Sciences and Head shaved student
सैफई मेडिकल कॉलेज में सिर मुंडवा कर कक्षा के लिए जाते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला

इटावा के सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में 100 से अधिक मेडिकल छात्रों के सिर मुंडवा दिए गए। हॉस्टल से कक्षा और कैंटीन तक उन्हें सिर झुकाकर जाना पड़ता है। परिसर से निकलकर रैगिंग की चर्चा शासन तक पहुंची तो खलबली मच गई। मंगलवार शाम को सैफई पुलिस और यूनिवर्सिटी के कुलपति ने छात्रों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। 


 

Junior students of UP University of Medical Sciences and Head shaved student
सीनियर स्टूडेंट के सामने से सिर झुकाकर निकलते जूनियर छात्र - फोटो : अमर उजाला

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के गांव सैफई में बने मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस और एमएस, एमडी, पैरामेडिकल आदि की पढ़ाई होती है। इस मेडिकल कॉलेज में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। मेडिकल विश्वविद्यालय में करीब 150 छात्र-छात्राएं एमबीबीएस कर रहे हैं। इसमें 100 से अधिक छात्र हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों के सिर मुंडवा दिए गए हैं।

Junior students of UP University of Medical Sciences and Head shaved student
छात्रों को सीनियर स्टूटडेंट के आगे ऐसे झुककर चलना होता है - फोटो : अमर उजाला

इन छात्रों को हास्टल से कक्षा तक एक लाइन में सिर झुकाकर जाना पड़ता है। इसके बाद कक्षा से कैंटीन तक जाते समय भी छात्र सिर झुकाए रहते हैं। मंगलवार को एमबीबीएस के छात्रों के साथ रैगिंग की चर्चा चिकित्सा विश्वविद्यालय से बाहर निकल आई। कुछ ही देर में मामला शासन तक पहुंच गया, तो चिकित्सा शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन ने विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार से जवाब तलब कर लिया। शाम करीब 7:30 बजे सैफई थानाध्यक्ष फोर्स के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Junior students of UP University of Medical Sciences and Head shaved student
सिर मुंडवाए हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और कुलपति ने एमबीबीएस के सभी छात्रों से रैगिंग के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी भी छात्र ने पुलिस और कुलपति से शिकायत नहीं की। सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय में रैगिंग की शिकायत छात्रों ने ही बाहर तक पहुंचाई। अब वे सीनियर छात्रों के डर और अपने करियर की चिंता के कारण मुंह नहीं खोल रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्रों के सिर मुंडवाने से रैगिंग होने पर भी अंदेशा हो रहा है। 

विज्ञापन
Junior students of UP University of Medical Sciences and Head shaved student
सिर मुंडवा कर लाइन से खड़े हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने जांच के लिए बनाई टीम
सैफई विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के विद्यालयों और महाविद्यालयों में सिर मुंडवाने का चलन है। छात्र अगर एक लाइन में चल रहे हैं तो ये अनुशासन है। ऐसा सभी जगह होता है। मैंने खुद सभी छात्रों से पूछा है, लेकिन किसी ने रैगिंग की शिकायत नहीं की। जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। ये टीम जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देगी। थाना प्रभारी सैफई चंद्रदेव यादव ने कहा छात्रों से पूछताछ की गई है, किसी ने भी रैगिंग होने की शिकायत नहीं की। सभी ने स्वेच्छा से सिर मुंडवाए हैं। फिर भी अगर कोई छात्र शिकायत करता है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed