फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता की मां बोलीं कुलदीप सेंगर को मिले फांसी तो होगा न्याय, कही ये बड़ी बात

Wed, 21 Aug 2019 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 21 Aug 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
unnao misdeed victim's mother talk about kuldeep singh sengar
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा था (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मंगलवार को केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा के घेरे में दुष्कर्म पीड़िता की मां गंगाघाट कोतवाली पहुंची। जहां उन्होंने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि विधायक कुलदीप को फांसी की सजा हो। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। बताया वह अपनी देवरानी का अंतिम संस्कार प्रमाण पत्र लेने के लिए यहां आई थी। 


 
unnao misdeed victim's mother talk about kuldeep singh sengar
पत्नी को मुखग्नि देता उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें बीते दिनों 28 जुलाई को जिला रायबरेली के गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म पीड़िता व इनकी मौसी, चाची एवं वकील एक कार से रायबरेली पहुंच रहे थे तभी एक ट्रक से कार सीधे जा टकराई जिसमें दुष्कर्म पीड़िता व उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिनका दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि पीड़िता की मौसी व चाची की मौत हो गई थी। जिसमें चाची का का अंतिम संस्कार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिश्रा कालोनी स्थित पक्के घाट पर किया गया था।

 
unnao misdeed victim's mother talk about kuldeep singh sengar
उन्नाव कांड दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जिसका अंतिम संस्कार प्रमाण पत्र लेने को मंगलवार की दोपहर पीड़िता की मां अपने भतीजे के साथ सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था में यहां पहुंची। कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर पीड़िता की मां को सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में ही रोका गया और एक सिपाही को भेज कर पक्के घाट पर स्थित पालिका के अंतिम संस्कार पंजीकरण कार्यालय से प्रमाण पत्र मंगवा कर उन्हें सौंपा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed victim's mother talk about kuldeep singh sengar
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
यहां हुई बातचीत में पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ मीडिया वाले उनकी बेटी के स्वास्थ्य को लेकर गलत खबर चला रहे हैं। उनकी बेटी भी पूरी तरह से अस्वस्थ है और गंभीर हालत में है। जबकि मीडिया में बेटी का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक होने की बात कही जा रही है। बताया बेटी और अन्य परिजनों व उनके वकील का सुनियोजित तरीके से षडयंत्र के तहत एक्सीडेंट कराया गया। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

 
विज्ञापन
unnao misdeed victim's mother talk about kuldeep singh sengar
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता की कार हादसे के बाद - फोटो : अमर उजाला
विधायक को फांसी की सजा सुनाई जाए तभी न्याय पूरा होगा। करीब पौन घंटे तक पीड़िता की मां और उसकी मौसी का लड़का सीआरपीएफ की सुरक्षा के घेरे में गंगाघाट कोतवाली में रहे। कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली कि विधायक कांड से जुड़े मामले के अंतर्गत दुष्कर्म पीड़िता की मां और उसका मौसेरा भाई आ रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए लोकल स्तर पर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा दी गई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed