{"_id":"5e76faee8ebc3e76902917a6","slug":"janata-curfew-silence-in-the-streets-after-pm-modi-s-appeal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम योगी का आदेश, जनता कर्फ्यू के बाद कानपुर सहित 15 जिले लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम योगी का आदेश, जनता कर्फ्यू के बाद कानपुर सहित 15 जिले लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Mar 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जनता कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस फैलने से रोकने और बचाव के लिए प्रधानमंत्री की अपील का असर रविवार को यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों बांदा, कन्नौज, इटावा, हरदोई, हमीरपुर, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, महोबा, उन्नाव, जालौन, औरैया, चित्रकूट में साफ नजर आया। वहीं शाम को सीएम योगी ने कानपुर सहित 15 जिलों को लॉकडाउन करने का आदेश दिया है।
2 of 7
जनता कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
जनता कर्फ्यू के चलते सुबह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सुबह मॉर्निंग वॉकर भी पार्कों में नहीं दिखाई दिए और मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। हाईवे पर वाहनों का आवागमन न होने के चलते ढाबे भी नहीं खुले।
3 of 7
जनता कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में अब तक 300 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इस जानलेवा वायरस से छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री की अपील जनता कर्फ्यू का लोगों ने जोरदार समर्थन किया। लोगों ने कहा कि कोरोना जैसी भयावह बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए जनता कर्फ्यू को सफल बनाना जरूरी है। एक दिन घर में रहकर संक्रमण पर काबू पाने में सफलता हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जनता कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में रामादेवी चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। कल्याणपुर के सत्यम बिहार की सड़कों पर सन्नाटा दिखा लोगों ने खुद को घर में बंद किया। हरदोई जिले के सबसे व्यस्ततम मार्ग सिनेमा रोड पर सन्नाटा दिखा। हरदोई में जनता कर्फ्यू के दौरान एसडीएम सदर राकेश कुमार और सीओ सिटी विजय राणा शहर का जायजा लेने निकले। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें आईं लेकिन स्टेशन पर आने वालों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन
5 of 7
जनता कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जनता कर्फ्यू के चलते आईआईटी में भी आवागमन बंद रहा। गोवा गार्डन के पास मेट्रो का काम भी बंद कर दिया गया। कल्याणपुर स्टेशन में जनता कर्फ्यू के तहत सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर भी सन्नाटा दिखाई दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।