फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कई नेता डॉक्टर व कारोबारी लापता

Sun, 22 Mar 2020 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
people involved in Kanika's party upset, 37 people sent samples, report of six suspects negative
कनिका की पार्टी में शामिल लोग परेशान - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद  कुछ रसूखदार लोग भूमिगत हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को खोजने के लिए 15 टीमें तैयार की हैं। इनमें कई नेता, व्यवसायी और डॉक्टर भी बताए जा रहे हैं। कनिका जहां आई थीं, वहां से संबंधित 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए। केजीएमयू के सूत्रों के मुताबिक अभी छह सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट आई है।


 
people involved in Kanika's party upset, 37 people sent samples, report of six suspects negative
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बाकी सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आएगी। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनिका कपूर के संपर्क में आने वाले मुख्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए थे। इसके अलावा घर के किचन में काम करने वाली महिला और दूसरे लोगों ने शनिवार को जीएसवीएम मेडिकल कालेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) में जाकर अपनी जांच कराई।

 
people involved in Kanika's party upset, 37 people sent samples, report of six suspects negative
कल्पना टावर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
आईडीएच में कोरोना हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है। जिन लोगों को कोरोना का शक है, उन लोगों ने डेस्क से संपर्क किया और डाक्टरों से जांच कराई। हेल्प डेस्क पर दोपहर तक 30 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। पंजीकरण कराने वालों में कुछ लोग विदेश से आए थे। इनमें अमेरिका, बैंकाक, थाईलैंड और ब्राजील से आने वाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
people involved in Kanika's party upset, 37 people sent samples, report of six suspects negative
कल्पना अपार्टमेंट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों में वैसे कोरोना का कोई लक्षण नहीं है लेकिन एहतियातन ये जांच कराने के लिए आए थे। इनमें कुछ लोग आसपास के जिलों और कुछ स्थानीय हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कानपुर वाली पार्टी में शहर के कुछ ऐसे भी लोग शामिल थे, जो अपना नाम बताना नहीं चाहते हैं। लेकिन वे यह जानना चाहते हैं कि कोरोना का टेस्ट कैसे कराया जा सकता है।

 
विज्ञापन
people involved in Kanika's party upset, 37 people sent samples, report of six suspects negative
पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर ये लोग परेशान हो गए हैं। ऐसे कई लोगों की तरफ से अमर उजाला कार्यालय फोन करके जानकारी मांगी गई। इन लोगों के लिए जिलाधिकारी की तरफ से जिला महामारी वैज्ञानिक डॉ. देव सिंह का मोबाइल नंबर (9473701284) जारी किया गया है। इस नंबर पर बात करके जानकारी ली जा सकती है। कनिका कपूर अपने मामा विपुल टंडन के आवास विष्णुपुरी स्थित कल्पना टावर में एक पार्टी में आई थीं। उस दौरान शहर के कुछ प्रमुख लोग भी मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed