फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश के सामने जय श्रीराम का नारा लगाया तो पहुंचा सलाखों के पीछे, देर रात मिली जमानत

Mon, 17 Feb 2020 08:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram slogans in front of Akhilesh reached behind bars
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव की सभा में युवक को जय श्रीराम का नारा लगाना इतना भारी पड़ा कि उसे रात सलाखों के पीछे काटनी पड़ी लेकिन देर रात उसे इस मामले में जमानत मिल गई। सपा कार्यालय परिसर में शनिवार को महिला सम्मेलन के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाने वाले युवक को देररात एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।

 
Jai Shri Ram slogans in front of Akhilesh reached behind bars
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी, लेकिन पार्टी हाईकमान के निर्देश पर एक घंटे बाद तहरीर वापस ले ली। विधायक ने युवक से पूरे घटनाक्रम पर बात भी की। शनिवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Jai Shri Ram slogans in front of Akhilesh reached behind bars
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
तभी गुगरापुर निवासी गोविंद शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया था। इससे आक्रोशित सपाइयों ने उसे पीट दिया था। पुलिस ने गोविंद शुक्ला पर खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई की थी। रात करीब आठ बजे सदर विधायक अनिल दोहरे ने गोविंद शुक्ला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने एक घंटे बाद तहरीर वापस ले ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jai Shri Ram slogans in front of Akhilesh reached behind bars
युवक जिसे अखिलेश ने बुलाया - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक ने गोविंद शुक्ला से कोतवाली में बात भी की। पूछा कि आखिर उसने किसके कहने पर ऐसा किया। लेकिन युवक ने साफ कहा कि वह किसी के कहने पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचा था। वहीं, रात करीब 11 बजे युवक को एसडीएम सदर शैलेश कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे जमानत मिल गई। गोविंद शुक्ला ने बताया कि किसी भी राजनैतिक दल से उसका संबंध नहीं है।

 
विज्ञापन
Jai Shri Ram slogans in front of Akhilesh reached behind bars
पुलिस युवक को बचाकर ले गई थी - फोटो : अमर उजाला
वह स्वयं जनसभा में गया था। किसी के कहने या दबाव देने पर उसने जय श्रीराम का नारा नहीं लगाया। मौजूद कुछ लोगों ने जब धक्का दिया, तो उसने नारा लगाया था। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांतिभंग कार्रवाई की गई थी उसे जमानत मिल गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed