फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इससे पहले ऐसी बीमा पॉलिसी न ली होगी, हजारी महादेव से जुड़े लोग कहते हैं...इसमें तो फायदा ही फायदा है

Thu, 06 Dec 2018 07:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
insurance policy on lord shiva name
डेमो पिक
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान चाहता है कि वह अपने जीते-जी कुछ संपत्ति इकट्ठा कर ले। इसके लिए लोग कई तरह से पैसे जोड़ते हैं। जैसे कि बैंक बैलेंस करना, बीमा पॉलिसी लेना आदि। लेकिन यूपी के इटावा जिले में एक हजारी महादेव मंदिर से जुड़े पातीराम एक ऐसी बीमा पॉलिसी लेकर आए हैं जिससे अभी तक तकरीबन चार लाख लोग जुड़ चुके हैं। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह भी है। इससे जुड़ने वाले लोग केवल एक जिले या प्रदेश के ही नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों के लोग पातीराम की इस पॉलिसी का लाभ ले रहे हैं। लोग खुद को भग्यशाली मानते हैं कि वो इस पॉलिसी का हिस्सा हैं। अागे की स्लाइड में पढ़िए इस अद्भुत बीमा पॉलिसी से जुड़ी पूरी खबर ...
insurance policy on lord shiva name
डेमो पिक
इटावा के ताखा क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रहने वाले पातीराम पाल अब जूना भैया के नाम से जाने जाते हैं। वह सरसई नावर  स्थित श्री हजारी महादेव मंदिर के भक्त हैं। लगभग एक साल पहले उन्होंने लोगों को अनूठी बीमा पॉलिसी से जोड़ना शुरू किया। इसमें लोगों को किस्त के रुपये की जगह ऊं नम: शिवाय का जाप कर जमा करना होता है। पातीराम लोगों से मिलकर बीमा पॉलिसी के संबंध में जानकारी देते हैं। जुड़ने वाले भक्तों का नाम डायरी में लिखकर उन्हें ओम नम: शिवाय का जाप करने के लिए प्रेरित करते हैं।  दिन में 11,21,51,108, 10008 बार जाप करने का संकल्प दिलाते हैं इसे रजिस्टर में दर्ज करते हैं। भक्तों से शर्त के तौर पर माता-पिता और गुरुजनों, मातृभूमि, असहाय व गरीबों की सेवा का वचन लिया जाता है।
insurance policy on lord shiva name
डेमो पिक
बीमा कराने पर पातीराम पाल सदस्य को एक सिक्का देते हैं। आज पॉलिसी लेने वालों की संख्या चार लाख पहुुंच गई है। पातीराम पाल बताते हैं कि वह जुड़ने वाले सदस्यों के नाम डायरी में लिखते हैं। उसे हर सोमवार को श्री हजारी महादेव के सम्मुख रखकर बीमा धारकों का कल्याण करने की प्रार्थना करते हैं। बहुत से भक्त कई बार नाम की किस्त जमा नहीं कर पाते हैं तो उसके लिए सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर ऊं नम: शिवाय का जाप कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
insurance policy on lord shiva name
डेमो पिक
बीमा कराने वाले भक्तों को 11, 51 108 नाम का जप प्रतिदिन करना होता  है। ऊं नम: शिवाय संस्था से बीमा कराने वाले सदस्य मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, आगरा, बटेश्वर, दिल्ली, राजस्थान, कानपुर, औरैया जनपद से जुड़े हुए हैं। संस्था के सदस्य सुशील यादव, संजू बाबू शाक्य, अवनीश मिश्र बताते हैं कि उन्हें ऊं नम: शिवाय जाप करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने रिश्तेदारों व परिचितों को भी ऊं नम: शिवाय संस्था से बीमा कराने के लिए प्रेरित किया है।

 
विज्ञापन
insurance policy on lord shiva name
डेमो पिक
ऊं नम: शिवाय मंत्र से होता है ऊर्जा का संचार  
ऊं नम: शिवाय मंत्र के जाप के संबंध में डॉक्टर गिरजा नंदन सरस्वती कहते हैं कि शिवपुराण के अनुसार इस मंत्र का अर्थ है अपने जीवन से आत्म घृणा, तृष्णा, स्वार्थ, लोभ, ईर्ष्या, काम, क्रोध, मोह को निकालकर  प्रेम और आनंद से पूर्ण होकर परमात्मा का सानिध्य प्राप्त करना है। अर्थात हमारे अंदर स्थित आत्म को परमात्मा में मिलाना है। इस मंत्र के जाप से एक नई ऊर्जा का संचार होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed