{"_id":"66fc32e2e51612178509cd2a","slug":"ind-vs-ban-more-than-23-thousand-spectators-watched-the-victory-celebrations-at-green-park-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: ग्रीन पार्क में 23 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा जीत का जश्न, भारतीय बल्लेबाजी देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: ग्रीन पार्क में 23 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा जीत का जश्न, भारतीय बल्लेबाजी देखने उमड़ी भीड़
Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के पांचवें दिन ग्रीन पार्क पहुंचे दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। भारतीय टीम ने लंच से पहले जैसे ही बांग्लादेश की टीम को 146 रन पर समेटा उसके 15 मिनट के बाद स्टेडियम में अचानक से दर्शकों का हुजूम उमड़ने लगा। ठीक दोपहर एक बजे तक पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान स्टेडियम में 23 हजार से अधिक दर्शक मौजूद रहे। डायरेक्टर पवेलियन, ई-पब्लिक, बी-गर्ल्स में तो पांव रखने तक की जगह नहीं मिली। भारतीय टीम की ओर से जीत दर्ज कराने के बाद भी दर्शक स्टेडियम में डटे रहे।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर एक बजे जैसे ही भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे तो दर्शकों ने रोहित-रोहित व यशस्वी-यशस्वी का शोर कर उनका स्वागत किया। अधिक भीड़ को देखते हुए पांचवें दिन यूपीसीए लाउंज, प्लेयर्स पवेलियन 1 व 2 और बी-गर्ल्स में प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के चौको-छक्कों पर दर्शकों ने खूब ढोल बजाया।
टेस्ट मैच
- फोटो : अमर उजाला
नहीं तोड़ा किसी का दिल, स्टेडियम में दिया फ्री प्रवेश
लंच के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने के लिए काफी संख्या में लोग ग्रीन पार्क पहुंचे। इनमें से कई के पास टिकट नहीं था। ऐसे दर्शकों को भी पुलिस और सुरक्षा में लगे गार्डों ने स्टेडियम में प्रवेश से नहीं रोका। सुरक्षा में लगे गार्ड राजेश विश्वकर्मा ने पूछने पर कहा कि वैसे भी भारतीय टीम एक ही घंटे में जीत जाएगी। ऐसे में आने वाले दर्शकों का दिल कैसे तोड़ा जाए। सबसे अधिक दर्शकों को फ्री प्रवेश मीडिया सेंटर, गेट नंबर 6, गेट नंबर 8, गेट नंबर 10 से मिला।

जडेजा का थ्रो लगा विकेट पर, दर्शकों ने बजाईं तालियां
ग्रीनपार्क स्टेडियम में टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को 23.1 ओवर में मोमिनुल हक के शॉट के बाद शादमान इस्लाम रन लेने के लिए दौड़े। इस पर डीप लेग पर मौजूद जडेजा ने बॉल को थ्रो किया, जो सीधे स्टंप पर लगा। इसके लगते ही विकेटकीपर ऋषभ पंत उछलकर दूसरी ओर हुए। इसके बाद एक ओर रोहित शर्मा ने ताली बजाकर जडेजा की तारीफ की तो दूसरी ओर दर्शक भी खुद को इस पल से अछूता नहीं रख सके और जमकर शोर मचाते हुए जडेजा-जडेजा चिल्लाने लगे। पूरे स्टेडियम में तालियों की गूंज सुनाई दी।

खूब सुनाई दी कानपुर की बोली-भाषाअपनापन कानपुर की भाषा की मुख्य विशेषता है। कुछ ऐसा ही टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों के बीच देखने को मिला। दर्शक हर अच्छी गेंद व फिल्डिंग होने पर ढोल बजाते हुए मार दिया पापड़ वाले, बहुत अच्छे, लपक लिहिस चिल्लाने से नहीं चूके। जोश से भरपूर दर्शकों की टोलियां टी-शर्ट व कैप पहने सड़क पर ही ग्रुप के साथ सेल्फी लेती नजर आईं। सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर व धोनी के फैन रामबाबू भी तिरंगा लहरा कर हर शॉट पर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते रहे।