फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी में छात्रों को नहीं मिल रहा साफ-सुथरा खाना, एक रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 19 Feb 2018 03:28 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
iit students don't get good food
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर में छात्रों को साफ-सुथरा खाना नहीं मिल रहा है। इस बात का खुलासा फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। 

एफएसएसएआई ने जनवरी 2018 में देश के 12 उच्च शिक्षण संस्थानों में शिकायत मिलने के बाद ऑडिट किया था।

 
iit students don't get good food
डेमो पिक
इसमें केवल आईआईएम अहमदाबाद और आईआईटी रुड़की पास हुए हैं। बाकी सभी शिक्षण संस्थान फेल हो गए हैं, जिसमें आईआईटी कानपुर, आईआईटी बांबे, आईआईटी गुवाहाटी, दिल्ली, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईटी चेन्नई जैसे बड़े संस्थान शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आईआईटी गेस्ट हाउस किचन, कैंपस किचन और कैफेटेरिया में भी गंदगी पाई गई।

 
iit students don't get good food
डेमो पिक
टीम ने किचन के डिजाइन, उपलब्ध सुविधाओं, रखरखाव, खाना बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन व उपकरण, खाद्य पदार्थ बनाने का तरीका, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे बिंदुओं पर इन संस्थानों का भी ऑडिट किया। रिपोर्ट के मुताबिक इन संस्थानों के किचन में साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखा जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
iit students don't get good food
डेमो पिक
मामले में संस्थान के निदेशक प्रो. मणिंद्र अग्रवाल का कहना है कि एफएसएसएआई की ऑडिट रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। जहां भी कमियां मिलेंगी, उसे दूर करने के लिए संबंधित हॉस्टल के वार्डन और डीन स्टूडेंट अफेयर्स को निर्देशित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
iit students don't get good food
डेमो पिक
चार फरवरी को आईआईटी के हॉल-12 में खराब क्वालिटी का दूध पीने से 250 आईआईटीयंस बीमार पड़ गए थे। घटना सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन ने खाद्य पदार्थ की क्वालिटी मॉनीटर करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया था। इसके अलावा खुले दूध पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed