अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चुनाव का मुद्दा नहीं रहेगा- डिप्टी सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री ने माना कि शहर की सड़कें खराब हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से खराब सड़कों की सूची देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चुनाव का मुद्दा नहीं रहेगा। राम मंदिर तो बस आस्था का विषय है। कुछ लोग इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरियों का प्रावधान किया गया है।
किसानों का हित भी देखा गया है। प्रदेश को भयमुक्त बनाने के लिए ही अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के घर से डिप्टी सीएम की फ्लीट जब लखनऊ के लिए रवाना हुई तो नौबस्ता बाईपास पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। जैसे ही चौराहे से गुजरी तभी हमीरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार जाइलो कार फ्लीट में घुसने लगी।
इस पर उस्मानपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, टीएसआई जगमोहन सिंह और सिपाही ध्रुव चंद्र ने जाइलो को रोका। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी तो ने जाइलो नहीं रोकी तो टीएसआई का गुस्सा फूट पड़ा। टीएसआई ने चालक को कई तमाचे जड़ दिए, लेकिन दरोगा और सिपाही के लाख कोशिशों के बाद भी गाड़ी आगे बढ़ाने पर अड़ा रहा।