फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिलाएं हाेली की रात भूलकर भी ना करें यह गलतियां, हाे सकता है भारी नुकसान

Thu, 01 Mar 2018 02:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
Holi is a Hindu spring festival
हाेली का त्याेहार
हाेलिका दहन का शुभ मुहूर्त 1 मार्च को सायंकाल 06:26 मिनट से रात्रि 08:55 मिनट तक है। कुल अवधि 2:29 घंटे की प्राप्त हो रही है। पूर्णिमा भी 1 मार्च को प्रातः 08:57 मिनट से 2 मार्च को शाम 06:21 मिनट तक है। इस दाैरान तंत्र साधना की जाती है। महिलाअाें काे ध्यान देने की जरूरत है नहीं ताे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

Holi is a Hindu spring festival
हाेलिका दहन
इस दौरान सफेद रंग की खाने पीने की चीजों के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल इस शाम टोने-टोटके के लिए सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। इसलिए इस दिन सफेद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिये। किसी भी तरह के टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए होलिका दहन वाले दिन सिर को ढककर रखने की सलाह दी जाती है। 

 
Holi is a Hindu spring festival
हाेली पर तंत्र साधना
टोने-टोटके को प्रभावशाली बनाने के लिए में व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए अपने कपड़ों का ध्यान रखें। इनका कोई भी टुकड़ा इधर उधर न फेंके और न ही इसे अपने से ईर्ष्या करने वालों के हाथ लगने दें। गर्भवती महिलाएं भी इस दिन खास सावधानी बरतें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi is a Hindu spring festival
हाेली पर गुलाल लगाती महिलाएं
गर्भस्थ शिशुओं और छोटे बच्चों पर तंत्र-मंत्र का असर जल्दी होता है। भूल से भी अनजानी वस्तुओं को न छुएं और ना ही घर में लेकर आएं। होली पर पूरे दिन अपनी जेब में काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें। माना जाता है कि इस तरह आप पर हुआ कोई भी टोटका खत्म हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed