फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: झमझमा के बरसा पानी, कई जिलों में हुई ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Sat, 07 Mar 2020 12:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Mar 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in many districts in UP
देर शाम घना अंधेरा छा गया और तेज हवाएं चलने लगीं फिर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में शुक्रवार को झमझमा कर पानी बरसा। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई। आने वाले दिनों में भी बदाल छाए रहेंगे। इसी के साथ बारिश के भी आसार बने हुए हैं। इटावा, औरैया, कानपुर देहात में भारी बारिश के साथ खूब ओले गिरे।


 
Heavy rains in many districts in UP
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर पूर्वी हवाओं का असर अभी 11 मार्च तक बना रहेगा। शुक्रवार सुबह घने बादलों की गर्जना के बीच जितनी बारिश का अंदाजा था, उतनी हुई नहीं। मौसम विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्रों में केवल तीन मिलीमीटर और ग्रामीण इलाकों में सात मिमी बारिश रिकार्ड हुई।

 
Heavy rains in many districts in UP
घने बादलों के साथ चलीं तेज हवाएं - फोटो : अमर उजाला
हवा की रफ्तार भी एक दिन पहले की अपेक्षा करीब ढाई किलोमीटर प्रतिघंटा अधिक (7.8 किलोमीटर प्रति घंटा) रही। बारिश और हवा के बावजूद तापमान में मात्र एक डिग्री की कमी आई।  अधिकतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rains in many districts in UP
यूपी के कई जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम पारा भी 1.4 डिग्री कम होकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह इस दिन के सामान्य तापमान में 2.8 डिग्री अधिक है। 

 
विज्ञापन
Heavy rains in many districts in UP
भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
अब 7 से 11 मार्च के बीच घने बादल रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।  मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि उत्तर क्षेत्र में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से मध्य क्षेत्र से लगकर पूर्वोत्तर जिलों में बारिश होने की संभावना ज्यादा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed