फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेड़ से बांध तालिबानी अंदाज में बेरहमी से बेल्टों से पीटा, पुलिस ने पीड़ित को भेजा जेल, वीडियो वायरल

Fri, 06 Mar 2020 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
boy beaten with belts ruthlessly
पेड़ से बांध कर युवक को बेल्टों से पीटा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी युवक को सूअर चोरी करने के शक में चार-पांच युवक जबरन बाइक में बैठाकर शहर से बाहर ले गए और एक बाग में लात घूसों और बेल्टों से बेरहमी से पीटा। एक युवक ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। जी भर पीटने के बाद युवकों ने उसे पुलिस को भी सौंप दिया।


 
boy beaten with belts ruthlessly
बेल्ट से की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तफ्तीश और चोरी का माल बरामद किए बगैर ही पीटे गए युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना के आठवें दिन पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित व उसके घर वालों ने एसपी को आपबीती बताई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के मोहल्ला कृष्णानगर पक्का तालाब निवासी विशाल (28) पुत्र सजनू 26 फरवरी को अपने फूफा की तेरहवीं के कार्ड बांटने के लिए बाइक से घर से निकला था।

 
boy beaten with belts ruthlessly
बेल्ट से की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
शहर के दारोगाबाग मोहल्ला में चार-पांच युवकों ने उसे मवेशी चोर बताकर पकड़ लिया और पीटते हुए दारोगाबाग मोहल्ले में ही स्थित एक बाग में लेकर गए। सभी ने उसे लात घूसों और बेल्टों से जमकर पिटाई की और उसके रुपये व मोबाइल छीन लिए। पिटाई कर रहे लोगों ने उसे पीटते हुए वीडियो भी बनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
boy beaten with belts ruthlessly
जमकर चलाए लात घूंसे - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कांशीराम पुलिस चौकी ले जाकर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने बिना जांच किए शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत मिलने पर वह उसी दिन घर आ गया। गुरुवार 5 मार्च को विशाल को बेल्टों से पीटने का वीडियो वायरल हो गया। खुद पर हुए सितम का प्रमाण सामने आने पर पीड़ित विशाल एसपी विक्रांतवीर के पास पहुंचा और आपबीती बताकर कार्रवाई की मांग की।

 
विज्ञापन
boy beaten with belts ruthlessly
लड़के ने खुद को बचाने की कोशिश की पर बचा नहीं पाया - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली एसएआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों रिपोर्ट दर्ज कर दरोगाबाग मोहल्ला निवासी अरविंद, राज व गौतम को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed