फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड में अब 30 नवंबर को होगी सुनवाई, कोरोना के चलते आरोपियों की अदालत में नहीं हो सकी पेशी

Wed, 28 Oct 2020 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Hearing in Bikeru case will now be held on November 30, due to Corona, the accused could not be produced in the court
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में मंगलवार को अदालत में सुनवाई फिर से टल गई। मालूम हो कि 2 दो जुलाई को बिकरूगांव में दबिश देेने गए सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी कुख्यात विकास दुबे के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने हत्या, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Hearing in Bikeru case will now be held on November 30, due to Corona, the accused could not be produced in the court
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
जबकि, एक फरार चल रहा है। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित रामकिशोर की अदालत में चल रही है। मंगलवार को सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना के चलते मंगलवार को आरोपियों की अदालत में पेशी नहीं हो सकी। सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर दी गई है। 

 

Hearing in Bikeru case will now be held on November 30, due to Corona, the accused could not be produced in the court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित कानपुर एनकाउंटर में जिन असलहों का इस्तेमाल हुआ था, उनमें से दस असलहों पर तमाम लोगों की उंगलियों के निशान थे। चार्जशीट के साथ लगाई गई एफएसएल टीम की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी साझा की गई है। यहां निशान एक-दूसरे को असलहा देने और लेने में आए। पुलिस चार्जशीट में एफएसएल रिपोर्ट में यह कहा गया है कि दस असलहा जिसमें पिस्टल, राइफल और बंदूकों, तमंचों में एक से ज्यादा उंगलियों के निशान पाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hearing in Bikeru case will now be held on November 30, due to Corona, the accused could not be produced in the court
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं, असलहों में कुछ उंगलियों के निशान ऐसे हैं जो एक के ऊपर एक चढ़े हुए हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो जुलाई को बिकरू में घटना के दौरान आरोपितों ने एक-दूसरे को असलहा दिए थे जिसके कारण इतने सारे उंगलियों के निशान आ गए हैं। चार्जशीट में जिन 102 गवाहों की गवाही दाखिल की गई है। उसमें भी इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपितों ने एक-दूसरे को असलहे दिए थे।

 

विज्ञापन
Hearing in Bikeru case will now be held on November 30, due to Corona, the accused could not be produced in the court
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
एक दर्जन से ज्यादा शस्त्र बरामद 
बिकरू कांड में पुलिस अब तक एक दर्जन से ज्यादा असलहे बरामद कर चुकी है। इसमें बंदूक, राइफल, तमंचा आदि शामिल हैं। पुलिस से लूटी गई पिस्टल और एक 47 में भी आरोपितों की उंगलियों के निशान मिले हैं। इसके बारे में भी एफएसएल रिपोर्ट में जानकारी दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed