फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता हत्याकांड: जिम ट्रेनर बोला- मेरी शादी तय होने पर कर रही थी विवाद, कार में की हत्या…फिर ऐसे क्लब में गाड़ा

Sun, 27 Oct 2024 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Oct 2024 03:03 PM IST
सार

Kanpur News: कारोबारी की पत्नी हत्याकांड का पुलिस और सर्विलांस टीम ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मेरी शादी तय के बाद एकता विवाद कर रही थी। इसके चलते मैंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Ekta murder case Gym trainer said she was arguing with me when my marriage was fixed murdered n the car
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से चार महीने पहले अगवा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव वीआईपी रोड पर ऑफिसर्स क्लब परिसर के अंदर दफना दिया गया। महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की।


रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पूरी कहानी बयां की। बताया गया कि जिम ट्रेनर ने कारोबारी की पत्नी की हत्याकर शव ऑफिसर्स क्लब परिसर में दफनाया था। इसके बाद से ही कोपरगंज निवासी आरोपी विमल सोनी पुत्र राम सेवक फरार चल रहा था, जिसे पुलिस और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है।

Ekta murder case Gym trainer said she was arguing with me when my marriage was fixed murdered n the car
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मेरी और एकता गुप्ता की जिम ट्रेनिंग के दौरान ग्रीन पार्क में ही मुलाकात हुई थी। इसके बाद हमारी दोस्ती हो गई थी और हम लोग आपस में काफी बाते करने लगे थे। इसी बीच मेरी शादी तय हो गई थी। यह बात सुनकर एकता गुप्ता बहुत नाराज हो गई और विवाद करने लगी थी।

Ekta murder case Gym trainer said she was arguing with me when my marriage was fixed murdered n the car
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

नाक में घूंसा मारा और रस्सी से गला कस दिया
तब मैंने उसे अपने रास्ते से हटाने को सोचा और 24 जून को जब वह जिम करके बाहर निकली, तो मैं भी उसके साथ निकला। उससे बात करने के बहाने मैंने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। हमारी और एकता गुप्ता की गाड़ी में बहस हो गइई। तब मैंने उसे घूंसे से उसकी नाक पर मार दिया, जिससे एकता गुप्ता के नाक से खून बहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta murder case Gym trainer said she was arguing with me when my marriage was fixed murdered n the car
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

पहले से बने गड्ढे में गाड़ दिया था शव
इसके बाद मैंने गाड़ी में पड़ी रस्सी से उसका गला कसा और उसकी चुनरी से गला कस कर जान से मार दिया और उसकी लाश को जिलाधिकारीआवास के पास बने क्लब की दीवार के पास झाड़ी में पहले से खुदे हुए गड्ढ़े में डालकर गाड़ दिया था। बता दें कि आरोपी पर हत्या की धारा बढ़ाकर अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ekta murder case Gym trainer said she was arguing with me when my marriage was fixed murdered n the car
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

ये था पूरा मामला
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को रोज की तरह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed