{"_id":"5dfa46f88ebc3e881e6a3f6f","slug":"gsvm-medical-college-annual-festival-tarang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव, तरंग में गूंजे तराने, गणेशियन हुए दीवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव, तरंग में गूंजे तराने, गणेशियन हुए दीवाने
Wed, 18 Dec 2019 10:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव तरंग के दूसरे दिन शाम को रॉक बैंड और डीजे नाइट में गणेशियन ने जमकर मस्ती की। एमबीबीएस तृतीय वर्ष पैरा के-2 के छात्रों के रॉक बैंड ने ‘मैं कौन हूं’, ‘कुरबां हुआ’और ‘नैना ठग लेंगे’ गीत पर गजब का समां बांधा। इसके बाद डीजे नाइट में तेज संगीत का सभी ने आनंद लिया। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि एडीजीपी प्रेम प्रकाश ने कहा कि डॉक्टरी पढ़ने के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से व्यक्तित्व का बहुआयामी विकास होता है। बुधवार को वार्षिकोत्सव की शुरुआत साहित्य, फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं से हुई।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग
- फोटो : अमर उजाला
इनमें हिंदी, अंग्रेजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ मेडिकल क्विज, एक्सटेंपोर, टर्न ए कोट में मेडिकल छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। फाइन आर्ट्स में रंगोली, फेस पेंटिंग, स्केचिंग, क्विलिंग, टी शर्ट पेंटिंग और मेहंदी मुख्य आयोजन रहे। महिला सशक्तीकरण, सामाजिक कुरीतियों पर नुक्कड़ नाटक भी हुआ। दोपहर को मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में उद्घाटन सत्र में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी, डॉ. यशवंत राव, डॉ. गणेश शंकर, डॉ. बीपी प्रियदर्शी, डॉ. सक्षम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव तरंग
- फोटो : अमर उजाला
तरंग में गुरुवार के कार्यक्रम
- साहित्यिक प्रतियोगिताएं (सुबह आठ बजे से)
कविता लेखन, लव लेटर लेखन, दम चरेड्स, फर्रा लेखन, ओपन मिक
- फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताएं (सुबह नौ बजे से)
टैटू मेकिंग, नेल आर्ट, ड्रेस डिजाइनिंग, हेयर स्टाइलिंग, एंब्राइडरी, सैंड आर्ट, क्ले आर्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, एग, पेबिल पेंटिंग, ओरिगेमी, कैलियोग्राफी, डूडलिंग
- सांस्कृतिक कार्यक्रम (सुबह 10 बजे से)
बॉलीवुड सिंगिंग, फोक सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल, इंडियन डांसिंग, स्किट एंड ट्विस्टेड मूवी
- फैशन शो (शाम सात बजे से रात 9 बजे तक)
- डीजे नाइट (रात 9.30 बजे से)