फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव आत्मदाह केस: दुष्कर्म पीड़िता ने अजगैन के नवई गांव से लिया था केरोसिन!

Wed, 18 Dec 2019 08:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed case, victim had taken kerosene from ajgain
उन्नाव आत्मदाह केस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाली हसनगंज की दुष्कर्म पीड़िता घटना वाले दिन अपने पिता के साथ हसनगंज के पुछड़ा चौराहा तक आई थी। बेटी को पुछड़ा चौराहा पर छोड़ने के बाद पिता लौट गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो दुष्कर्म पीड़िता को अजगैन के नवई गांव से केरोसिन मिला था।


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पीड़िता पुछड़ा चौराहा से नवई फिर एसपी कार्यालय कैसे पहुंची थी। उसने खुद केरोसिन खरीदा या किसी ने उसे केरोसिन उपलब्ध कराया, इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
unnao misdeed case, victim had taken kerosene from ajgain
उन्नाव आत्मदाह केस - फोटो : अमर उजाला
हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती ने 16 दिसंबर सोमवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय गेट पर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसने अपने गांव के अवधेश सिंह समेत उसके परिवार के चार लोगों पर दुष्कर्म और जान की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जिससे आरोपी हाईकोर्ट से पहले गिरफ्तारी स्टे और बाद में अग्रिम जमानत पाने में सफल हो गए।
unnao misdeed case, victim had taken kerosene from ajgain
अस्पताल में मोजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जमानत मिलने के बाद मुख्य आरोपी ने मोहल्ले में मिठाई बांटकर पीड़िता को कुछ न कर पाने की बात कह जलील किया था। इससे आहत पीड़िता ने आत्मदाह का फैसला लेते हुए एसपी कार्यालय में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। घटना के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि पीड़िता को केरोसिन कहां से मिला था।

इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली गई थी, जिससे पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। हसनगंज एसओ एपी सिंह ने बताया कि अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। शीघ्र ही रहस्य से पर्दा उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed case, victim had taken kerosene from ajgain
उन्नाव आत्मदाह केस - फोटो : अमर उजाला
आग लगाने के लिए पीड़िता को उकसाया गया
एसओ हसनगंज एपी सिंह का दावा है कि पीड़िता को यह करने के लिए उकसाया गया था। जांच में कई बिंदु सामने आए हैं। जिसने भी ऐसा किया है उसे शीघ्र हिरासत में लिया जाएगा। उसे चिह्नित कर सामने लाने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
unnao misdeed case, victim had taken kerosene from ajgain
उन्नाव आत्मदाह केस - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने खाया पनीर व अंडा
पुलिस के अनुसार हैलट कानपुर में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता की हालत में डॉक्टर ने सुधार की बात कही है। हैलट में पीड़िता की देखरेख कर रही मां ने बताया कि बुधवार को उसने मूंग की दाल के साथ अंडा और पनीर भी खाया। दुष्कर्म पीड़िता के आग लगाने की घटना के बाद भारी पुलिस बल गांव पहुंचा था और देर रात तक घर के बाहर रुका रहा था। हलांकि दूसरे दिन पुलिस वहां से चली गई थी। जिससे परिजनों ने सुरक्षा को लेकर जान का खतरा बताया था। गुरुवार को एसओ एपी सिंह ने परिवार की सुरक्षा में घर के बाहर दो सिपाहियाें की तैनाती की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed