{"_id":"608d18648d069649a804d08c","slug":"groom-refused-to-marry-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्यूटी पॉर्लर में सज रही थी दुल्हन, बरात आने से पहले आया दूल्हे का मैसेज... टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्यूटी पॉर्लर में सज रही थी दुल्हन, बरात आने से पहले आया दूल्हे का मैसेज... टूट गई शादी
Sun, 02 May 2021 08:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 02 May 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: दूल्हे के इनकार से टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर में जयमाला से पहले तैयार हो रही दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने सभी के होश उड़ा दिए। ये मैसेज था दूल्हे का, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। कानपुर में पनकी के गंगागंज में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।
कानपुर: दूल्हे के इनकार से टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
पनकी पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी के गंगागंज निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की शादी सनिगवां निवासी राजकुमार सिंह के बेटे क्रांति सिंह से तय हुई थी। पिता ने बताया कि बेटी उन्नाव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि क्रांति सिंह सरकारी शिक्षक है।
कानपुर: दूल्हे के इनकार से टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि 19 अप्रैल को बेटी की सगाई में लड़के वालों को चार लाख रुपये नगद, हजारों के कपड़े और अन्य उपहार दिए थे। 28 अप्रैल को शादी थी। उसी दिन शाम छह बजे लड़के ने उन्हें फोन कर अतिरिक्त दहेज की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर: दूल्हे के इनकार से टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। लड़के के घर वालों ने पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने बताया कि दहेज में देने के लिए एक कार भी ली थी, लेकिन लड़के वाले स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
कानपुर: दूल्हे के इनकार से टूट गई शादी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने क्रांति सिंह, उसके पिता राजकुमार सिंह, मां, भाई, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज प्रथा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।