फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से हाहाकार: कंधा देने के लिए चार अपने भी न मिले, झकझोर देंगी ये तस्वीरें

Sun, 02 May 2021 08:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 May 2021 08:32 AM IST
सार

भैरव घाट शमशान घाट में रात 9 बजे तक एंबुलेंस से पहुंचे 10 शवों को कंधा देने के लिए चार-चार लोग भी नहीं थे। यह देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू भर आए।

विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation in kanpur
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के मुक्तिधामों पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार का आंकड़ा पांच सौ के नीचे 478 पर रहा। इससे पहले लगातार पांच दिन घाटों पर पांच सौ से छह सौ शवों की अंत्येष्टि हो रही थी। वहीं, प्रमुख मुस्लिम कब्रिस्तानों में भी अन्य दिनों के मुकाबले कम 36 जनाजे सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation in kanpur
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : अमर उजाला
भैरव घाट श्मशान घाट में रात 9 बजे तक एंबुलेंस से पहुंचे 10 शवों को कंधा देने के लिए चार-चार लोग भी नहीं थे। यह देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू भर आए। उन्होंने शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग भी किया। दोनों विद्युत शवदाह गृहों में 101 शव पहुंचे। इनमें कोरोना संक्रमितों के भी शव शामिल थे।
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation in kanpur
दिल दहला देने वाला है घाटों का मंजर - फोटो : amar ujala
भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में रात 9 बजे तक 83 शव पहुंचे। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 12 शवों का इलेक्ट्रॉनिक भट्ठियों में अंतिम संस्कार किया गया। इसी परिसर में दिनभर में 50 शवों की अंत्येष्टि हुई। अन्य शवों का अंतिम संस्कार रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation in kanpur
रात को भी जली चिताएं - फोटो : amar ujala
कहां कितने शवों की अंत्येष्टि

भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह        83
भैरव घाट श्मशान घाट                80
भगवतदास विद्युत शवदाह गृह    18
भगवतदास श्मशान घाट          28
स्वर्ग आश्रम                                60
सिद्धनाथ घाट                        43
बिठूर                                    79
ड्योढ़ी घाट                            55
नजफगढ़ घाट                            20
सफीपुर, नागापुर, ढोमनपुर घाट, अन्य    12
 
विज्ञापन
coronavirus news, funeral in kanpur, cremation in kanpur
शवों की लगी हैं लंबी कतारें - फोटो : amar ujala
प्रमुख कब्रिस्तानों में दफन हुए जनाजे
नगर निगम कब्रिस्तान, बजरिया - 0
अवामी कब्रिस्तान, बड़ी ईदगाह - 7
नब्बू शाह, छेदी शाह समेत संयुक्त कब्रिस्तान - 6
बगाही कब्रिस्तान, बेगमपुरवा - 6
दादा मियां कब्रिस्तान, जाजमऊ - 6
अशरफाबाद कब्रिस्तान, जाजमऊ - 5
तकिया बिसातियान, कर्नलगंज - 2
गंज शहीदा कब्रिस्तान, मसवानपुर -  1
काकादेव कब्रिस्तान - 3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed