फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की रस्मों के बीच पहुंची प्रेमिका, बोली चार साल से लिव इन में रह रहे थे फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा

Sat, 28 Nov 2020 12:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Nov 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached between wedding ceremonies, Boli had been living in a live in relationship for four years
दुल्हन - फोटो : amar ujala
प्रयागराज से महाराजपुर के एक गांव आई बरात में फिल्मी अंदाज में ड्रामा हो गया। दूल्हा गुरुवार को बरात लेकर लड़की वालों के दरवाजे पहुंच गया था, तभी वहां पहुंची एक युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है। दिल्ली में दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।
Girlfriend reached between wedding ceremonies, Boli had been living in a live in relationship for four years
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
पूरी कहानी सुन दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात को बैरंग लौटना पड़ा। प्रयागराज के करेली से मनोज कुमार की बरात महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव आई थी। मनोज दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। लड़की पक्ष बरात के स्वागत की तैयारी में था कि एक युवती चार अन्य लोगों के साथ कार से पहुंची।
Girlfriend reached between wedding ceremonies, Boli had been living in a live in relationship for four years
दुल्हन - फोटो : amar ujala
खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताकर हंगामा करने लगी। इसी बीच बरात भी दरवाजे पर पहुंच गई। आरोप है कि युवती को देख दूल्हे ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन युवती ने उसे पकड़ लिया। युवती ने बताया कि प्रयागराज में मनोज के घर के पास ही उसका मकान है। दोनों का चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मनोज ने उसकी नौकरी भी अपनी कंपनी में लगवा ली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend reached between wedding ceremonies, Boli had been living in a live in relationship for four years
शादी - फोटो : amar ujala
इसके बाद से दोनों दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कुछ दिन पहले मनोज पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर प्रयागराज आ गया था। दो दिन पहले ही उसे पता चला कि मनोज की 26 नवंबर को शादी है। जब वह उसके घर पहुंची तो बरात निकल चुकी थी। इसके बाद वह यहां पहुंची।

 
विज्ञापन
Girlfriend reached between wedding ceremonies, Boli had been living in a live in relationship for four years
विवाह कार्यक्रम
सुबह तक चली पंचायत, बरात को बंधक बनाने की उड़ी अफवाह
युवती के हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह चार बजे तक दोनों पक्षों में पंचायत चली। इधर युवती की बात सुनने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने लड़की पक्ष को गोद भराई से लेकर अभी तक का सारा खर्च वापस कर दिया। इस दौरान किसी ने बरात को बंधक बनाने की अफवाह भी उड़ा दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला रफादफा हो चुका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed