फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: घंटे, घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच 11 हजार दीपों से हुई गंगा आरती, रोशनी से नहाया अटल घाट

Fri, 27 Nov 2020 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti in Kanpur for the first time 11 thousand were Deep burnt
अटल घाट पर जले 11 हजार दीप - फोटो : amar ujala
कानपुर के अटल घाट पर हर तरफ जगमग दीप। गंगा की लहरों पर दूर तक टिमटिमाते दीप ऐसे लग रहे थे मानों गंगा ने दीपों की चुनरी ओढ़ ली है। यह नजारा था शुक्रवार को गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर आयोजित पहली गंगा आरती का। सूर्यास्त होते ही घाट सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
Ganga Aarti in Kanpur for the first time 11 thousand were Deep burnt
अटल घाट पर हुई गंगा आरती - फोटो : amar ujala
पंडितों ने पतित पावनी गंगा की भव्य आरती की। इस दौरान 11 हजार दीये जलाए गए। कमिश्नर डॉ. राजशेखर की परिकल्पना है कि हरिद्वार की तर्ज पर कानपुर में भी रोज गंगा आरती हो। इसी के चलते अटल घाट पर शुक्रवार को गंगा आरती की गई।

 
Ganga Aarti in Kanpur for the first time 11 thousand were Deep burnt
अटल घाट को सजाया गया - फोटो : amar ujala
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, महापौर प्रमिला पाण्डेय और कमिश्नर राजशेखर ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। इसके बाद पंडितों ने विधि-विधान से गंगा आरती की। घंटे, घड़ियाल व शंख ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Aarti in Kanpur for the first time 11 thousand were Deep burnt
दीप जलाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
आरती के दौरान गंगा की लहरों में 5100 दीये प्रवाहित किए गए। बचे हुए दीयों से घाट को सजाया गया। यह कार्यक्रम करीब आधे घंटे तक चला। यहां पर एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह, एडीएम सिटी अतुल कुमार, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
Ganga Aarti in Kanpur for the first time 11 thousand were Deep burnt
दीपों से जगमग अटल घाट - फोटो : amar ujala
हरिद्वार की तर्ज पर अटल घाट पर होगी आरती
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर कानपुर अटल घाट पर गंगा आरती होगी। पहले छह माह में फिर हर माह, फिर सप्ताहिक और फिर दैनिक आरती आयोजित की जाएगी। मेयर प्रमिला पांडेय ने इस निर्णय की सराहना करते हुए गंगा स्वच्छता पर भी जोर दिया। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने अपील की कि शहरी गंगा को स्वच्छ रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed