{"_id":"5a5a17dd4f1c1baa3f8b4a80","slug":"girl-with-boyfriend-made-conspiracy-to-kill-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती रही, फिर रची सगे भाई को मारने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद भी प्रेमी से मिलती रही, फिर रची सगे भाई को मारने की साजिश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
मायके में पड़ोसी युवक के बीच प्रेम संबंधों में बाधा बने छोटे भाई को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए कलयुगी बहन द्वारा जहर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला यूपी के कन्नौज जिले के तालग्राम का है...
डेमो पिक
चार महीने पहले 20 साल की बेटी की इटावा जनपद के युवक से शादी कर पिता पैसा कमाने के लिए महाराष्ट्र चला गया। इधर पड़ोसी युवक से प्रेम संबंधों के चलते युवती पति को ठुकरा कर मायके आ गई। यहां अक्सर घर में प्रेमी के साथ बहन को देखकर 18 साल के भाई ने इसका कड़ा विरोध किया।
डेमो पिक
शुक्रवार रात बहन को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद बहन ने प्रेमी के कहने पर भाई को मौत के घाट उतारने की साजिश रच दी और भाई के खाने में जहर मिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे भाई की हालत बिगड़ गई। इससे परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना को अंजाम देकर विवाहित बहन प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
डेमो पिक
जबकि भाई की हालत नाजुक देखकर उसके चाचा ने आरोपी भतीजी और उसके पड़ोसी प्रेमी के खिलाफ तालग्राम थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बड़े भाई की हालत गंभीर होने के बाद 12 वर्षीय छोटे भाई ने बताया कि उसका पिता महाराष्ट्र में रहता है और मां अलग रहती है। शादी के बाद से बहन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। पड़ोस में रहने वाला एक युवक अक्सर घर आता था। इसका विरोध करने पर बहन ने बड़े भाई को जहर देकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया।