फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता ने बीजेपी शासन की तुलना उत्तर कोरिया से की तो पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

Sun, 14 Jan 2018 08:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
samajwadi leader said PM wants to establish dictatorship in country
पीएम मोदी, पत्रकारों से वार्ता करते रामसजीवन यादव 
यूपी के हमीरपुर के राठ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामसजीवन यादव ने अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीएम मोदी पर जमकर आरोप लगाए। उन्होने कहा कि देश की न्याय पालिका पूर्णत: स्वतंत्र है और सुप्रीम कोर्ट के चार सहयोगी जज अपने हृदय की पीड़ा को मीडिया के माध्यम से 100 करोड़ देशवासियों के समक्ष रखते हैं। न्याय पालिका सरकार से स्वतंत्र है फिर भी उसके जिम्मेदार अधिकारी न्याय के लिए परेशान हैं। तो फिर आम आदमी का इस सरकार में क्या हश्र होगा।

 

samajwadi leader said PM wants to establish dictatorship in country
रामसजीवन यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पुराने इतिहास और वर्तमान सरकार में उत्तर कोरिया के शासन का प्रतिबिम्ब नजर आने लगा है। यह देखकर ऐसा लगता है कि कहीं हिन्दुस्तान जिसे आजाद लोकतंत्र का प्रतिरूप देने के लिए हजारों क्रांतिकारी वीरों ने अपने प्राणों की आहूतियां दे दी थी आज वही लोकतंत्र खतरे में नजर आ रहा है। कहा कि पीएम मोदी  मंचों से भाषण देते हैं कि देश की न्याय पालिका पूर्णत: स्वतंत्र है। तो फिर सुप्रीम कोर्ट के चार सहयोगी जज मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा सौ करोड़ देश वासियों से क्यों बयां कर रहे हैं। 
 

samajwadi leader said PM wants to establish dictatorship in country
रामसजीवन यादव - फोटो : अमर उजाला

रामसजीवन यादव ने कहा कि देश की आईबी, सीबीआई, आरएडब्लू, ईडी सहित तमाम एजेंसियां देश को बचाने का काम करती हैं। अब यह सभी वर्तमान सरकार के दवाब में नजर आ रही हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi leader said PM wants to establish dictatorship in country
पीएम मोदी, पत्रकारों से वार्ता करते रामसजीवन यादव 
रामसजीवन यादव ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के सांसद अन्नत कुमार हेगडे़ ने अपने ब्यान में कहा था कि हम संविधान नया लिख रहे हैं। इससे समझा जा सकता हैं कि आने वाले समय में वर्तमान सरकार अपना संविधान लिखकर विश्व के सबसे बडे लोकतंत्र की हत्या कर देश में तानाशाही शासन स्थापित करना चाहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed