फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Expressway: 1,594 दिन में बनकर हुआ तैयार, तरक्की के एक्सप्रेस-वे पर आज से भरिए रफ्तार; ये आधुनिक सुविधा

Wed, 29 Apr 2026 09:45 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Apr 2026 09:45 AM IST
सार

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे 1,594 दिन में बनकर तैयार हुआ है।  594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों से निकला है। मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ganga Expressway completed in 1,594 days equipped with modern amenities
Ganga Expressway - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे आज से आमजन के आवागमन के लिए खुल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मल्लावां के पास श्यामपुर में लोकार्पण करेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए हरिशंकरी भी रोपित करेंगे।


गंगा एक्सप्रेसवे 1,594 दिन में बनकर तैयार हुआ है। इस एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर जनपद में किया था। एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों की भी उपज की पहुंच दिल्ली एनसीआर तक आसानी से हो जाएगी।
Ganga Expressway completed in 1,594 days equipped with modern amenities
गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगा एक्सप्रेसवे हरदोई सहित 12 जनपदों के 519 गांवों से होकर गुजरा है। इसकी लंबाई 594 किलोमीटर है। इस बनवाए जाने पर करीब 36,230 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह उप्र को पश्चिम से पूरब को जोड़ेगा। 
Ganga Expressway completed in 1,594 days equipped with modern amenities
गंगा एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज से मेरठ की दूरी तय करने में एक्सप्रेसवे के मानक के मुताबिक, 120 किलोमीटर की स्पीड से छह घंटे समय लगेगा। एक्सप्रेसवे पर हादसा रोकने के लिए अलर्ट स्ट्रिप्स जैसी आधुनिक सुविधा भी दी गई है। सीसी कैमरों की निगरानी से ओवर स्पीड वाहनों पर अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Expressway completed in 1,594 days equipped with modern amenities
गंगा एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद
गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने से जिला एक और एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। अभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जिले को कनेक्टिविटी मिली थी। गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने से जिले में औद्योगिक विकास के साथ ही किसानों की उपज को भी समय से महानगरों और दिल्ली एनसीआर तक पहुंचाने में कम समय लगेगा। इससे किसानों के लिए भी तरक्की के द्वार खुलेंगे।

 
विज्ञापन
Ganga Expressway completed in 1,594 days equipped with modern amenities
गंगा एक्सप्रेस-वे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
144 सीसी कैमरा करेंगे चप्पे-चप्पे की निगरानी
प्रधानमंत्री के सभास्थल से लेकर बाहर परिसर तक की गतिविधियों की निगरानी के लिए 144 सीसी कैमरा लगवाए गए हैं। लोकार्पण समारोह में आने-जाने वाले लोगों, सुरक्षा बंदोबस्त और सभास्थल में बैठे लोगों पर इन कैमरों की नजर रहेगी। वैसे तो सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी, पीएसी और पुलिस फोर्स लगाया गया है। वहीं सीसी कैमरों से भी कंट्रोल रूम में नजर रखी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed