फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: देर रात आया शहीद शशिकांत का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

Wed, 20 Mar 2019 12:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Mar 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Funeral of martyr Shashikant Tiwari
शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए उन्नाव के लाल शशिकांत तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात 10:30 बजे कब्बाखेड़ा स्थित उनके आवास पर पहुंचा। आज सुबह उन्नाव से शहीद की अंतिम यात्रा शुक्लगंज गंगाघाट के लिए निकली।
Funeral of martyr Shashikant Tiwari
शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
अंतिम यात्रा में पत्नी अनीता, बच्चों और परिवार के लोगों के अलावा सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। यात्रा में सांसद साक्षी महाराज, विधानसभा अध्यक्ष ह्र्दयनारायन दीक्षित, प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, डीएम, एसपी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। 
Funeral of martyr Shashikant Tiwari
शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात शहीद जवान के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पहले दिल्ली और बाद में लखनऊ एयरपोर्ट से उन्नाव लाया गया। एयरपोर्ट से सीआरपीएफ सेंटर बिजनौर के असिस्टेंट कमांडेंट दुर्गेश कुमार राय पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से उन्नाव लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Funeral of martyr Shashikant Tiwari
शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शहीद की पत्नी अनीता की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से बात कराई। डिप्टी सीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम ने जल्द ही उन्नाव आकर मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Funeral of martyr Shashikant Tiwari
शहीद का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शहीद की पत्नी को 25 लाख की अर्थिक सहायता दी गई है। पत्नी को सरकारी नौकरी, स्मारक, पैतृक गांव माखी जाने वाले मार्ग का शहीद के नाम पर नामकरण करने वादा किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed