फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी दंगल: चाचा शिवपाल ने बढ़ाई अखिलेश और बीजेपी की दिक्कतें, यहां प्रत्याशियों में होगा घमासान

Wed, 20 Mar 2019 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
shivpal akhilesh and bjp in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव, पीएम मोदी, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
लाेकसभा चुनाव 2019 में चाचा भतीजे मैदान में हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव भतीजे अखिलेश यादव के लिए एक के बाद एक मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। चुनावी रणनीति के तहत एक एक सीट पर सपा बसपा के बाद भाजपा और प्रसपा अपने खिलाड़ी मैदान में उतार रही है। 


 

shivpal akhilesh and bjp in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव

शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से मंगलवार को जारी प्रत्याशियों की सूची से भाजपा और सपा को झटका लगा है। अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक मथुरा पाल के बेटे और सिकंदरा से भाजपा के विधायक अजीत पाल के भाई कैप्टन इंद्रपाल पाल को प्रगतिशील पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।
 

 

shivpal akhilesh and bjp in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव

बसपा और कांग्रेस के बाद एक और पिछड़ी जाति का प्रत्याशी मैदान में आने के बाद अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरण बदलता नजर आ रहा है। शुरू में लगा था कि सपा-बसपा गठबंधन की निशा सचान को पिछड़ी जाति की इकलौती प्रत्याशी होने का लाभ मिलेगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal akhilesh and bjp in lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव

अब दो और पिछड़ी जाति का प्रत्याशी कांग्रेस से राजाराम पाल और प्रसपा से इंद्रपाल पाल के आने से पिछड़े वोटों का बंटवारा होने की पूरी संभावना है। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पिछड़ी जाति के मतदाताओं की संख्या करीब सात लाख है। इनमें सिर्फ पाल बिरादरी के ही करीब दो लाख मतदाता हैं। इसके अलावा क्षेत्र में यादव, कुशवाहा, कुर्मी, काछी, धनिकार जैसी कई जातियां पिछड़ी से आती हैं।

 

 

विज्ञापन
shivpal akhilesh and bjp in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश
एक ही जाति के तीन प्रत्याशी होने से मतों में काफी बंटवारा होने की संभावना है। इससे साफ है कि अकबरपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, ठाकुर और वैश्य बिरादरी से जुड़े मतदाताओं का वोट जीत का मानक बनेगा। अब सिर्फ देखना यह है कि भाजपा किस बिरादरी पर अकबरपुर क्षेत्र से अपना प्रत्याशी उतारती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed