फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पकौड़ी का ठेला लगाने वाला वेट लिफ्टिंग में जीत रहा सोना-चांदी, दोस्त ने बोरी उठाते देखा तो कहा ये...

Sun, 12 Jan 2020 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलकित तिवारी
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुलकित तिवारी Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jan 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
friend saw him lifting the sack, he said, do weightlifting, now he is winning gold and silver
अनुज वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर रहा है - फोटो : अमर उजाला
‘मेहनत के दिए जलाए जा, सफलता के परचम लहराए जा, दुख सुख तो आते रहेंगे जीवन में, तू जीवन को आगे बढ़ाए जा’ यह कहावत वेट लिफ्टर अनुज साहू पर सटीक बैठती है। बाकरगंज चौराहे पर पकौड़ी का ठेला लगाने वाला अनुज वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर रहा है।


 
friend saw him lifting the sack, he said, do weightlifting, now he is winning gold and silver
अनुज वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में - फोटो : अमर उजाला
अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत चुके अनुज ने ग्रीनपार्क में चल रही रोटरी खेल महोत्सव में रजत पदक हासिल किया। किदवई नगर बगाही निवासी स्व. शिवलाल साहू का बेटा अनुज साहू (19) ग्रीनपार्क में पिछले डेढ़ साल से वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रहा है। परिवार में मां निर्मला व तीन भाई और हैं।

 
friend saw him lifting the sack, he said, do weightlifting, now he is winning gold and silver
अनुज वेट लिफ्टिंग में शहर का नाम रोशन कर रहा है - फोटो : अमर उजाला
अनुज चार भाइयों में सबसे छोटा है। अनुज ने बताया कि वह अपने बड़े भाई आलोक साहू के साथ बाकरगंज चौराहे पर पकौड़ी के ठेले में हाथ बटाता है और बाकी भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। अनुज ने 2017 में ग्रीनपार्क में अभ्यास शुरू किया था। जिला स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई पदक जीत चुका है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
friend saw him lifting the sack, he said, do weightlifting, now he is winning gold and silver
वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अनुज - फोटो : अमर उजाला
दोस्त ने बोरी उठाते देखा तो दी वेटलिफ्टिंग करने की सलाह
अनुज ने बताया कि शाम को ठेले में आलू व प्याज की बोरी उठाते देख दोस्त भरत साहू ने वेटलिफ्टिंग करने की सलाह दी थी। कुछ दिन तो ग्रीनपार्क जाकर सभी को देखा करता था, इसके बाद प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह से बात की और प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन
friend saw him lifting the sack, he said, do weightlifting, now he is winning gold and silver
रात को पकौड़ी का ठेला लगाए अनुज - फोटो : अमर उजाला
भाई व प्रशिक्षक ने दिया सहारा
अनुज ने कहा कि आज जितनी भी प्रतियोगिताओं में उसने मेडल जीते हैं, इसके पीछे बड़े भाई आलोक साहू व प्रशिक्षक राघवेंद्र सिंह का ही हाथ हैं। क्यों कि हर परिस्थितियों में इन लोगों ने साथ दिया है। अनुज ने नवंबर 2017 ग्रीनपार्क में हुई जूनियर डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 

अक्तूबर 2017 ग्रीनपार्क में हुई ओपेन डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। सितंबर 2018 लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। दिसंबर 2019 ग्रीनपार्क में हुई अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed