फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साधारण परिवार की बेटी ने कैसे होटल की नौकरी छोड़ पाया मिस टूरिज्म का खिताब, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Jan 2020 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jan 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
How the daughter of an ordinary family left the hotel job and won the title of Miss Tourism
मिस टूरिज्म का खिताब जीतने वाली शैफाली दुबे - फोटो : अमर उजाला
कुछ माता-पिता बेटियों को भले ही घरों तक ही सीमित रखते हों, मगर एक बेटी ऐसी भी है, जिसने माता-पिता का भरोसा जीता और ईवा इंडिया के कार्यक्रम में मिस टूरिज्म का खिताब जीत कर सफलता की एक नई कहानी लिखी है। होटल की नौकरी छोड़ कैसे मिस टूरिज्म का खिताब जीत न सिर्फ माता-पिता का मान बढ़ाया बल्कि फर्रुखाबाद का भी नाम रोशन किया है। 


 
How the daughter of an ordinary family left the hotel job and won the title of Miss Tourism
शैफाली दुबे ने जीता मिस टूरिज्म का खिताब - फोटो : अमर उजाला
शहर के साहबगंज चौराहा निवासी दीपक दुबे की पुत्री शैफाली दुबे ग्रेटर नोएडा में जॉब करती हैं। साधारण परिवार में जन्मी शैफाली के पिता का मेडिकल स्टोर है और मां इंदू दुबे एक गृहिणी हैं। शुरुआती दौर से ही बेटी की प्रतिभा को देख मां ने हर पल उसे प्रेरणा दी।

 
How the daughter of an ordinary family left the hotel job and won the title of Miss Tourism
होटल की नौकरी छोड़ मिस टूरिज्म बनीं शैफाली - फोटो : अमर उजाला
इसी का नतीजा रहा कि शैफाली ने कनौडिया कालेज से इंटरमीडिएट और डीएन पीजी कालेज से बीकॉम तक की शिक्षा ग्रहण कर ली। मां की प्रेरणा से ही वह ग्रेटर नोएडा में होटल में जॉब करने लगीं। 27 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में ईवा इंडिया की ओर से फैशन शो का आयोजन किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
How the daughter of an ordinary family left the hotel job and won the title of Miss Tourism
नौकरी छोड़ प्रतियोगिता में लिया भाग - फोटो : अमर उजाला
इसमें ‘मिस टूरिज्म’ टाइटिल में शैफाली ने भाग लिया। इसमें देश भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सवाल-जवाब के साथ कैटवॉक भी हुई। तीन राउंड में से शैफाली ने दो राउंड में सफलता हासिल कर ली। इसी के चलते उसे मिस टूरिज्म के खिताब से नवाजा गया।

 
विज्ञापन
How the daughter of an ordinary family left the hotel job and won the title of Miss Tourism
कुछ कर गुजरने की चाह रखती हैं शैफाली - फोटो : अमर उजाला
शैफाली की इस उपलब्धि की सूचना जब परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को मिली, तो फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। शैफाली ने फोन पर बताया कि वह आगे भी आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करती रहेंगी। मां की प्रेरणा और पिता के भरोसे ने मुझे ऊंचाइयां प्रदान की हैं। सफर यहीं तक रुकने वाला नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed