फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस दोस्त को दिलाने गया था जिंदगी, उसी ने दे दी मौत

Tue, 22 Jan 2019 06:02 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Jan 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
friend murdered his fast friend in hardoi
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिला चिकित्सालय की मॉर्चरी के बाहर मौजूद मिले मृतक पारसनाथ के परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र और पारस के बीच गहरी दोस्ती थी। पिछले कुछ दिनों से शैलेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी और इसके कारण वह परेशान रहता था। पारस ने शैलेंद्र को भरोसा दिलाया था कि वह सही हो जाएगा और इसी वजह से दवा दिलाने के लिए लखनऊ ले गया था। कौन जानता था कि बात अचानक बिगड़ जाएगी और जिस दोस्त की जिंदगी बचाने के लिए वह लखनऊ जा रहा है, वही दोस्त उसकी जान ले लेगा। 
friend murdered his fast friend in hardoi
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर मार्ग पर रविवार रात कृभको फर्टिलाइजर्स के अपर प्रबंधक पारसनाथ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी के निर्देश पर रात में ही वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। हालांकि पुलिस को अहम जानकारी और सफलता तब मिली जब ट्रक चालक ने पुलिस को फोन कर शैलेंद्र के बारे में जानकारी दी।

 
friend murdered his fast friend in hardoi
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने शैलेंद्र की कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पुलिस की पूरी जांच हत्या के कारणों में एक विशेष कारण पर अटकी हुई है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह कोई महिला ही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
friend murdered his fast friend in hardoi
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पारस और शैलेंद्र के बीच इतनी गहरी दोस्ती थी कि दोनों ने फैक्ट्री परिसर में बने आवास भी आसपास ही ले रखे थे। दोनों का एक दूसरे के गांव तक आना जाना था।

 
विज्ञापन
friend murdered his fast friend in hardoi
डेमो पिक
फिलहाल पुलिस का मानना है कि जल्द ही घटना का कारण साफ हो जाएगा। पारसनाथ की पत्नी स्नेहा यादव उसके साथ ही शाहजहांपुर में रहती थी। परिवार में छह वर्षीय पुत्री दिव्यांशी और दो वर्षीय पुत्र पार्थ है। पिता संकू यादव बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और गांव में रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed