फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा में छलांग लगाते ही ‘भंवर में खोए’ 4 दोस्त, घरवालों के थम नहीं रहे आंसू

Tue, 01 Aug 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Four student die in Ganga drowning
कानपुर गंगा घाट पर डूबे चार छात्र - फोटो : ओपी वाधवानी
गंगा घाट पर दोस्तों संग मौज मस्ती करने वाले बच्चों को क्या पता था कि अगले ही पल उनके साथ क्या होने वाला है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद चारों दोस्त साइकिल से गंगा नहाने घाट पर पहुंचे थे। पानी में छलांग लगाते ही चारों तेज बहाव में कहीं खो गए। काफी देर तक खोजबीन की गई जिसमें दो की लाश तो बरामद हो गई लेकिन बाकी दो बच्चों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
Four student die in Ganga drowning
गंगा में डूबे चार छात्र
कानपुर के अलग-अलग गंगा घाटों पर सोमवार को नहाने गए चार किशोर डूब गए। इनमें से दो के शव मिल गए हैं, जबकि देर शाम तक दो किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को फिर से इनकी तलाश की जाएगी। डूबने वालों में दो दोस्त 9वीं के छात्र थे। इसके अलावा एक 12वीं का छात्र था, जबकि एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करता था।

 
Four student die in Ganga drowning
गंगा में डूबे चार छात्र
फजलगंज खोया मंडी के पास रहने वाले राम प्रकाश निगम प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी सुमन, दो बेटे रजत और वैभव (14) थे। वैभव रामकृष्ण नगर स्थित आरके मिशन स्कूल में 9वीं का छात्र था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब एक बजे वह गांधीनगर सीसामऊ निवासी सहपाठी अभिषेक गुप्ता (13), चंद्र नगर रायपुरवा के कौशल कनौजिया, फजलगंज के आदित्य और पी रोड के सूजल के साथ सरसैया घाट गंगा नदी में नहाने गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four student die in Ganga drowning
गंगा में डूबे छात्रों के रोते बिलखते परिजन
कौशल ने बताया कि वह, आदित्य और सूजल साइकिल खड़ी करने के बाद 41 नंबर घाट के पास पहुंचे थे, तभी वैभव और अभिषेक ने गंगा में छलांग लगा दी। काफी देर तक दोनों नजर नहीं आए तो उन लोगों ने शोर मचाया। इस पर जल पुलिस के कर्मचारी मोती कुमार ने सहकर्मियों और नाविकों के साथ दोनों की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद वैभव का शव मिला, जबकि अभिषेक का कुछ पता नहीं चला। वहीं अमलिया चौबेपुर निवासी लोडर चालक अखिलेश शुक्ला का इकलौता बेटा राहुल उर्फ सोलू (16) दोस्तों रामू और श्यामू के साथ बाइक से बिठूर घाट गंगा नहाने गया था।
 
विज्ञापन
Four student die in Ganga drowning
गंगा में डूबे चार छात्र
नहाते समय राहुल भंवर में फंसकर तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। राहुल बीपीएमजी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। इधर, जूही परमपुरवा निवासी कुलदीप सिंह का बेटा विशाल सिंह (17) उर्फ रामजी दोपहर करीब डेढ़ बजे दोस्तों के साथ जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट पर नहाने पहुंचा था। दोस्तों के मुताबिक मना करने के बाद भी वह बैरिकेडिंग से काफी आगे चला गया और तेज बहाव में डूब गया। करीब चार घंटे बाद गोताखोरों को उसका शव बरामद हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed